Rohit Chandel Arrested: छोटे पर्दे की दुनिया से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. टीवी के जाने-माने एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे प्रताड़ित करने और मारपीट करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है. 29 वर्षीय रोहित को ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव और ‘पांड्या स्टोर’ जैसे मशहूर सीरियल में धवल मकवाना का लीड रोल निभाने के लिए जाना जाता है. हाल ही में वे शो ‘सैराब’ में भी नजर आए थे.
यह पूरा मामला तब सामने आया जब मुंबई के पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता का आरोप है कि रोहित उसे अपने पर्सनल नंबर और कई अन्य अलग-अलग नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान कर रहे थे.
हद तो तब हो गई जब बीती 5 जुलाई को रोहित ने कथित तौर पर लड़की की बिल्डिंग के पास ही उसका रास्ता रोक लिया. शिकायत के मुताबिक रोहित ने वहां न सिर्फ लड़की का पीछा किया, बल्कि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंत नगर पुलिस ने एक्शन लिया और रोहित चंदेल पर ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके अलावा उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाना) भी लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें- ‘तबाही’ से ज्यादा मची बहस! किसिंग सीन पर कियारा ट्रोल, यश बने ‘कूल’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को रोहित को दहिसर इलाके में स्थित उनके घर से हिरासत में लिया. इसके बाद उन्हें एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने एक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और नाबालिग लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे. फिलहाल शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इस पूरे विवाद पर अभी तक रोहित चंदेल या उनकी पीआर टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…