फोटो क्रेडिट- भारत एक्सप्रेस
Prabhas health: पैन-इंडिया स्टार प्रभास की सेहत को लेकर उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है. इसकी वजह किसी फिल्म की शूटिंग से आई नई चोट की आधिकारिक खबर नहीं, बल्कि हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केजे रेड्डी की सोशल मीडिया पोस्ट है. डॉक्टर ने प्रभास के साथ एक तस्वीर साझा की और अभिनेता की सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी मिलने की बात कही. इसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्रभास की खैरियत पूछनी शुरू कर दी.
डॉ. केजे रेड्डी घुटने, हिप और स्पोर्ट्स इंजरी के विशेषज्ञ बताए जाते हैं. उन्होंने प्रभास के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके व्यवहार और व्यक्तित्व की तारीफ की. डॉक्टर ने लिखा कि बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद प्रभास बेहद जमीन से जुड़े, मिलनसार और नेक इंसान हैं. उन्होंने अभिनेता के लिए अच्छी सेहत, खुशी और सफलता की कामना भी की.
डॉक्टर की पोस्ट में एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा कि किसी सफल व्यक्ति को देखकर आमतौर पर उसकी उपलब्धियां नजर आती हैं, लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के लिए किए गए निजी त्याग दिखाई नहीं देते. इसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास की सेहत को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.
प्रभास को फिल्मों की शूटिंग के दौरान पहले भी चोट लगने की खबरें सामने आती रही हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान भी चोट लगने की खबर आई थी, जिसके बाद शूटिंग प्रभावित हुई थी. इसके अलावा अभिनेता लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और इससे जुड़ी उनकी सर्जरी भी हो चुकी है.
डॉक्टर की पोस्ट के बाद फैंस ने प्रभास के लिए चिंता जताई. कई लोगों ने उनके स्वस्थ रहने की कामना की, जबकि कुछ ने अभिनेता से आराम करने और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की. हालांकि, डॉक्टर की पोस्ट में प्रभास की किसी नई गंभीर बीमारी या चोट की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा? सुनीता आहूजा के एक फोन कॉल ने मचाया तहलका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ से जुड़े हैं. इसके अलावा नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर भी फैंस में खासा उत्साह है. फिलहाल फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि प्रभास पूरी तरह स्वस्थ रहें और जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर लौटें.
भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…