दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा?
Govinda Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में है. वहीं एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कुछ ऐसे चौकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी हिलाकर रख दिया है. राखी सावंत के साथ एक बातचीत के दौरान सुनीता ने दावा किया कि अगर उन्होंने समय रहते अपने तलाक की अर्जी वापस न ली होती, तो गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की पूरी तैयारी कर चुके थे.
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
अब लगातार फैल रही अफेयर और दूसरी शादी की चर्चाओं के बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि कोमल रानी स्वर्णकार आखिर हैं कौन? दरअसल, जिनका नाम गोविंदा से जोड़ा जा रहा है, वह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली नई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार हैं.
कोमल इन दिनों गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस साल जुलाई में खुद गोविंदा ने मीडिया के सामने उन्हें फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर लॉन्च किया था. इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि वह गोविंदा की एक और आने वाली फिल्म ‘दुनियादारी’ का हिस्सा बन सकती हैं. मजे की बात यह है कि इन दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर खुद गोविंदा ही हैं.
राखी सावंत के सामने फूटा गुस्सा
वहीं गोविंदा पर सुनीता आहूजा का ये गुस्सा अचानक नहीं फूटा है. इससे पहले जनवरी के महीने में एक इंटरव्यू के दौरान जब उन्होंने कोमल का नाम सुना था तभी उनका पारा हाई हो गया था. हालांकि उस वक्त सुनीता ने किसी का नाम तो नहीं लिया खा लेकिन बाद में कोमल और गोविंदा को साथ देखने के बाद लोगों ने सारी कड़ियों को आपस में जोड़ना शुरू कर दिया.
राखी सावंत के साथ वायरल हुए उस सीक्रेट कॉल में सुनीता ने खुलकर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने यहां तक कह दिया कि गोविंदा जिस लड़की से शादी करने वाले थे, वह कोमल ही थीं. सुनीता का कहना है कि एक पत्नी के तौर पर ये देखना कि उसका पति किसी और औरत के साथ खुलेआम घूम रहा है, ये काफी ज्यादा दर्दनाक है. इतना ही नहीं सुनीता ने कोमल के पहनावे पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया था कि जब शुगर डैडी इतना अमीर है तो ढंग के कपड़े पहनने चाहिए.
ये भी पढ़ें- “मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग…” गोविंदा के पुराने बयान से मचा बवाल
दोनों तरफ से चुप्पी
इस पूरे मामले में जहां सुनीता लगातार तीखे हमले कर रही हैं, वहीं कोमल रानी स्वर्णकार ने अब तक इस पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. उन्होंने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही कोई खंडन किया है. दूसरी तरफ गोविंदा ने इन तमाम अफवाहों और सुनीता के बयानों के बीच एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी को खरी-खरी सुनाई थी और कोमल का बचाव किया था.
आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को लगभग 39 साल हो चुके हैं और 11 मार्च 1987 को दोनों बंधे थे, उनके दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं. कुछ समय पहले जब सुनीता और उनके बेटे को कोर्ट के बाहर देखा गया था तब तलाक की अफवाह उड़ी थी जिसे बाद में मैनेजर ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि वह अर्जी वापस लेने गई थीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

