मनोरंजन

गाजियाबाद के कॉलेज इवेंट में सुनंदा शर्मा के साथ बदसलूकी, स्टेज पर चढ़ा सिरफिरा युवक; डर के मारे चीखकर भागी सिंगर

Sunanda Sharma Live Concert Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों अपने एक हालिया कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. गाजियाबाद के एक कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा की धज्जियां उड़ गईं. 3 अप्रैल की रात RKGIT कॉलेज के कैंपस में जो हुआ, उसने न सिर्फ सिंगर को डरा दिया बल्कि वहां मौजूद हजारों छात्रों के होश उड़ा दिए. देखते ही देखते खुशी का माहौल डर और अफरा-तफरी में बदल गया, जिसके बाद शो को बीच में ही कैंसिल करना पड़ा.

आखिर हुआ क्या था?

दरअसल, सुनंदा शर्मा गाजियाबाद के कॉलेज में परफॉर्म करने पहुंची थीं. हजारों की भीड़ उनके गानों पर झूम रही थी और माहौल पूरी तरह से सेट था. तभी अचानक एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने सिंगर को छूने की कोशिश की और जबरन उनके पैरों पर गिर पड़ा. अचानक हुए इस हमले जैसी स्थिति से सुनंदा इतनी बुरी तरह डर गईं कि उनके मुंह से तेज चीख निकल गई. चूंकि उनके हाथ में माइक था, इसलिए उनकी वो चीख पूरे कॉलेज कैंपस में गूंज उठी और वो जान बचाकर स्टेज से नीचे की ओर भागीं.

पुलिस ने की कार्रवाई

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुनंदा की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई. हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी वह युवक काफी देर तक स्टेज पर ही खड़ा रहा, जबकि वहां बाउंसर और आयोजक मौजूद थे. बाद में पुलिस और बाउंसर्स ने उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा.

ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि वह इसी कॉलेज का छात्र है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर उसका मकसद क्या था और वह इतनी पाबंदियों के बावजूद स्टेज तक कैसे पहुंच गया?

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी की ‘आवारपन 2’ की रिलीज टली, अब इस बड़े मौके पर सिनेमाघरों में मचेगा बवाल

सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

बता दें कि इस हादसे ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा और कॉलेज इवेंट्स के मैनेजमेंट पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिया है. सुनंदा शर्मा के फैंस इस घटना से काफी गुस्से में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वहीं, आयोजकों के लिए भी यह एक बड़ा सबक है कि भीड़ को काबू करने और आर्टिस्ट की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई ढिलाई न बरती जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

9 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

11 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

16 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

42 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

45 minutes ago