मनोरंजन

Animal Box Office Collection Day 18: ‘एनिमल’ के लिए नहीं खत्म हो रही दीवानगी, विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी मजबूती से टिकी

Animal Box Office Collection Day 18: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ पर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी सफलता हासिल कर चुकी है. रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने ‘सैम बहादुर’ के साथ एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 19 दिन हो चुके हैं और इसने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई कर डाली है. हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई हुई है. वहीं ‘एनिमल’के साथ-साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ भी थिएटरों में रिलीज उसी दिन हुई थी और क्लैश के बाद भी फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जहां वर्ल्डवाइ़ड ‘एनिमल’ ने 835 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 500 करोड़ से पार हो गई है.

‘एनिमल’ ने अपने 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को सबसे कम कमाई की. ये कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 19वें दिन का कलेक्शन जो सामने आया है उसमें बताया गया है कि फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब तक फिल्म की कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 517.94 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब 840 करोड़ के पार पहुंच गई है. वहीं फिल्म ने विदेशों में अब तक 226 करोड़ के आसपास कमाई की है. इसके अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 612 करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

‘सैम बहादुर’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया

अब अगर बात करें मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के कलेक्शन की तो विक्की कौशल की इस फिल्म ने ‘एनिमल’ जैसे तूफान को बखूबी झेलकर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. हालांकि, फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा छूने में अभी भी वक्त है. इस फिल्म ने तीसरे सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है और ये कुल मिलाकर 78.25 करोड़ कमा चुकी है.

‘सैम बहादुर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइ करीब 107 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. ये फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. जबकि देश भर में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 91 करोड़ के आसपास कमाई की है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

26 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

30 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

57 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago