देश

INDIA Alliance Meeting: सीट बंटवारे से पहले ममता-केजरीवाल ने बढ़ाई टेंशन, इंडिया गठबंधन के सामने रखी ये शर्त

I.N.D.I.A Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार NDA को सत्ता में आने से रोकने के लिए विपक्ष एक छत के नीचे आ गया है. INDIA गठबंधन में शामिल हुए दलों की आज दिल्ली में बैठक होने जा रही है. जिसमें सीट शेयरिंग से लेकर आगामी चुनाव की रणनीतियों पर मंथन होगा. इससे पहले अलग-अलग राज्यों में 3 बैठकें हो चुकी हैं. इसी बीच सीट शेयरिंग को लेकर दावों का दौर भी शुरू हो गया है.

सभी सीटों पर ठोक रहे दावा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें देने को राजी हैं. नेताओं के इस तरह के दावे और बयानों से गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्रेशर पॉलिटिक्स का खेल या फिर कुछ और

माना जा रहा है कि आज (19 दिसंबर) दिल्ली में होने वाली बैठक में सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा होने वाली है. जिसको लेकर पार्टियों के नेता दबाव बनाने में जुट गए हैं. प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत अरविंद केजरीवाल ने रविवार (17 दिसंबर) को बठिंडा में बयान दिया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था.

गठबंधन की एकता पर सवाल

बता दें कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है. इसके अलावा गठबंधन में शामिल दलों के नेता एकदूसरे पर हमला बोलने से भी नहीं कतराते हैं. जिससे गठबंधन के भविष्य और उसकी एकता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- MP Winter Session: विधानसभा से नेहरू की फोटो हटाने पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- इतिहास बदलने की साजिश

ममता बनर्जी ने रखी ये शर्त

ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल सीट बंटवारे को लेकर एक ही सुर में बोल रहे हैं. जिस तरह से पश्चिम बंगाल में टीएमसी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, उसी तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी भी सभी सीटों पर अपना दावा ठोक रही है. फिलहाल इसपर सहमति बनती है या फिर नहीं, ये बैठक में आज साफ हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 minute ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

6 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

33 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

47 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago