क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
मध्यप्रदेश विधानसभा
Madhya Pradesh Vidhansabha Session: मध्यप्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही बावल मचा गया. जब विधानसभा से पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो वहां से हटा दी गई. उनकी जगह पर डॉ. बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई. दरअसल 1996 से विधानसभा स्पीकर की कुर्सी के पीछे महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की फोटो लगी हुई थी. लेकिन अब वहां से नेहरू की फोटो हटा दी है और उनकी जगह बीआर अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है. जिसको लेकर कांग्रेस ने बड़ा विरोध जताया है. कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उन्हें बीआर अंबेडकर की फोटो से कोई समस्या नहीं, लेकिन नेहरू की फोटो भी हटा देना गलत है.
वहीं इस मामले में पर कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीजेपी इतिहास बदलने की साजिश रच रही है. हम अंबेडकर की फोटो का स्वागत करते है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नेहरू की फोटो हटाए जाने पर बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि हम फिर से नेहरू की फोटो लगाने की मांग करते हैं. वहीं इस मामले पर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा है कि बीजेपी बार-बार इतिहास मिटाने की कोशिश करती है. देश के पहले प्रधानमंत्री का अपमान बीजेपी को भारी पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नेहरू की तस्वीर हटाना निंदनीय है. बीआर अंबेडकर की फोटो लगाने का स्वागत है, लेकिन नेहरू की तस्वीर को नहीं हटाया जा सकता.
नेहरू की तस्वीर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का भी कहना है कि स्पीकर गिरीश गौतम की तरफ से खराब तस्वीरों को बदलने का फैसला लिया गया था. डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर लगाने का फैसला भी उन्हीं का था.
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…