Rajinikanth Cried: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा गए हैं. 14 अगस्त को रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 11 दिनों में भारत में 257 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन अहम भूमिका में हैं और आमिर खान ने कैमियो किया है.
लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक और कहानी है जो लोगों को भावुक कर दी है. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वो कुली और बस कंडक्टर का काम करते थे. बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत ने 1975 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था लेकिन उससे पहले वो मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे.
उन्होंने एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वो कुली का काम कर रहे थे. एक दिन उन्होंने एक शख्स का सामान टैंपो में रखा और बदले में उन्हें सिर्फ दो रुपये मिले. वो शख्स उनका कॉलेज का दोस्त था जिसे रजनीकांत पहले बहुत चिढ़ाया करते थे. दोस्त ने तंज कसते हुए कहा कि ‘तू ये क्या नौटंकी कर रहा है?’ यह सुनकर रजनीकांत की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने बताया कि यही वो पल था जब वो पहली बार जिंदगी में रोए थे.
आज वही रजनीकांत करोड़ों दिलों की धड़कन हैं. ‘कुली’ न सिर्फ उनकी अभिनय क्षमता का प्रमाण है बल्कि उनके संघर्ष और जज्बे की कहानी भी है. फिल्म में उनका किरदार एक पूर्व यूनियन लीडर का है जो अपने दोस्त की मौत की सच्चाई जानने के लिए एक खतरनाक क्राइम सिंडिकेट से भिड़ जाते हैं.
इसे भी पढ़ें-Parineeti Chopra और Raghav Chadha के घर जल्द आने वाली है खुशखबरी, कपल ने फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज
रजनीकांत की ये फिल्म उनके 50 साल के फिल्मी सफर का जश्न है और उनके फैंस इसे दिल से अपना रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…