मनोरंजन

फिल्म ‘Coolie’ की कहानी लीक? देवा बनकर सोने की तस्करी करते दिखे रजनीकांत, जबरदस्त लुक हुआ वायरल

Film Coolie Story Leaked: डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) और रजनीकांत (Rajinikanth) की जोड़ी वाली फिल्म ‘कुली’ (Coolie) इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. मेकर्स ने अब तक फिल्म की कहानी को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब अचानक फिल्म की कथित कहानी ऑनलाइन लीक होने की खबर से फैंस के बीच खलबली मच गई है.

क्या है ‘कुली’ की कहानी? (Film Coolie Story)

फिल्म रिव्यू और जानकारी शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म Letterboxd पर जो प्लॉट सामने आया है, उसके अनुसार रजनीकांत इस फिल्म में देवा नाम का रोल प्ले करते नजर आएंगे, जो सोने की तस्करी का काम करता है. पुरानी सोने की घड़ियों में छुपी चोरी की तकनीक का इस्तेमाल कर अपने आपराधिक साम्राज्य को फिर से बनाने की योजना बनाता है, लेकिन अपने साम्राज्य को वापस पाने की उसकी योजना में एक बड़ी चीज रोड़ा बन जाती है. बता दें कि जब फिल्म से रजनीकांत का लुक शेयर किया गया था कि वो सोने की घड़ियों के साथ नजर आए थे.

रजनीकांत के साथ आमिर खान भी आएंगे नजर

बता दें कि लोकेश लंबे समय से रजनीकांत के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, जो कुली के साथ पूरी हुई. इस फिल्म में रजनीकांत के साथ आमिर खान (Aamir Khan), नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और सौबिन शाहिर नजर आएंगे. फिल्म में पूजा हेगड़े का एक धांसू आइटम नंबर भी है. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. कुली से पहले लोकेश की फिल्म लियो आई थी, जिसमें थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

वहीं, फैन्स उनकी फिल्म मास्टर और लियो के सीक्वल का भी इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि यदि थलापति विजय फिल्म करने को तैयार होंगे तभी वे फिल्म बना सकते हैं. आपको बता दें कि विजय अब एक्टिंग छोड़कर राजनीति में जा रहे हैं.

अब तक का सबसे अनोखा प्रोजेक्ट?

अगर यह कथित कहानी सही है, तो यह फिल्म रजनीकांत के करियर की सबसे अनोखी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है. कहानी में टाइम ट्रैवल जैसा ट्विस्ट भी हो सकता है, जो इस फिल्म को एक साइंस-फिक्शन माफिया ड्रामा बना सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब ‘कुली’ की कहानी ऑनलाइन लीक हुई है. कुछ समय पहले एक और वर्जन सामने आया था जिसमें बताया गया था कि देवा एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने अतीत में हुए अन्याय का बदला लेना चाहता है. दोनों प्लॉट्स अलग-अलग हैं, जिससे फैंस के मन में और उत्सुकता भी बढ़ गई है.

14 अगस्त को होगी रिलीज (Film Coolie Release Date)

फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज देगी. अब कहानी लीक की खबर से फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इन लीक प्लॉट्स पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में सच्चाई क्या है, यह तो फिल्म के रिलीज के बाद ही सामने आएगा. लेकिन इतना तय है ‘कुली’ आने वाले समय की सबसे चर्चित और रोमांचक फिल्मों में से एक बनने जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: कभी बढ़ाया वजन, तो कभी सीखा बंदूक चलाना… ‘दम लगा के हईशा’ से ‘सोनचिरैया’ तक हर किरदार में डाली जान

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

17 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

19 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

58 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

2 hours ago