देश

महिला सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी MLA Rajeshwar Singh की ओर से किए जा रहे कार्यों को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सराहा, कही ये बातें

उत्तर प्रदेश में लखनऊ की सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसे रिपोस्ट करते हुए कल्किधाम के पीठाधीश्व आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनके इन प्रयासों की जमकर सराहना की.

आचार्य प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) ने लिखा- राजेश्वर सिंह की दृष्टि आशा और परिवर्तन का एक प्रतीक है. उनके द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास भविष्य के लिए एक मजबूत और बुद्धिमान भारत का निर्माण करेंगे.

वहीं, बीजेपी एमलए राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा, महिलाओं को सशक्त बनाना सिर्फ सामाजिक सुधार नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. उनके ट्वीट में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे, जैसे कि आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, और राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका. उनका कहना है कि बेटियों को सशक्त करना सिर्फ सामाजिक सुधार नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण में एक गहरी समझ की ओर इशारा करता है. देश की तरक्की उस समय तेज़ी से होती है जब उस देश की महिलाएं शिक्षित, आत्मनिर्भर और निर्णायक भूमिकाओं में आती हैं.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा –

महिलाएं अब आर्थिक विकास की धुरी

आज भी केवल 23% महिलाएं औपचारिक कामकाज में भाग ले रही हैं. अगर हम उन्हें आगे लाएं, तो 2025 तक भारत की GDP में $770 बिलियन की बढ़ोतरी हो सकती है.

महिला पढ़ती है तो परिवार सुधरता है

एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को भी शिक्षित करने की दोगुनी संभावना रखती है. यही कारण है कि जब महिला पढ़ती है, तो परिवार सुधरता है, समाज बेहतर होता है.

गरीबी के चक्र को तोड़ने की चाबी

महिलाएं अपनी कमाई का 90% हिस्सा परिवार में लगाती हैं. उनकी सशक्तता पूरे समुदाय को ऊपर उठाती है. खासकर ग्रामीण, दलित और आदिवासी इलाकों में.

नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी

लोकसभा में मात्र 15% महिलाएं हैं. लेकिन जब महिला नेता आती है, तो वे स्वास्थ्य, शिक्षा और ज़मीनी विकास में ज़्यादा निवेश करती हैं. समाज उनकी बातों को गंभीरता से सुनता है.

एक सुरक्षित और संगठित भारत

जहां महिलाएं सशक्त होती हैं, वहां अपराध कम होता है, शिक्षा बेहतर होती है और समाज में समरसता होती है.

  • भारत एक्सप्रेस
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago