मनोरंजन

RajPal Yadav Net Worth: 200+ फिल्में, करोड़ों की नेट वर्थ… फिर भी 9 करोड़ के केस में क्यों तिहाड़ जेल में बंद हैं राजपाल यादव?

RajPal Yadav Net Worth: अपने बेहतरीन अभिनय और कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले अभिनेता राजपाल यादव (RajPal Yadav) इन दिनों काफी मुसीबत में फंसे हुए हैं. बता दें कि 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. जेल जाने से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके पास न पैसे हैं और न ही कोई सहारा, इस मुश्किल से उन्हें खुद ही लड़ना होगा.

इसके बाद से कई बॉलीवुड स्टार और बड़ी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं. हालांकि बॉलीवुड के गलियारों में यह सवाल भी उठ रहा है कि 200 से ज्यादा फिल्में करने वाले एक्टर के पास 9 करोड़ रुपये क्यों नहीं हैं. आइए जानते हैं राजपाल यादव एक फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है.

1999 में बॉलीवुड की फिल्म (How many films has Rajpal Yadav done)

राजपाल यादव ने साल 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज के दम पर वह जल्द ही हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी अभिनेताओं में शुमार हो गए. अब तक वह 200 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, साथ ही भोजपुरी, पंजाबी समेत कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं.

बड़े पर्दे के अलावा उन्होंने टीवी और वेब प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. ‘हंगामा’, ‘भूल भुलैया’, ‘चुप चुप के’, ‘गरम मसाला’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों को गुदगुदाते हैं. राजपाल यादव को खास तौर पर उनकी नैचुरल एक्टिंग, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अनोखी अभिव्यक्ति के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है.

एक फिल्म के लिए 2–3 करोड़ रुपये तक की फीस (Rajpal Yadav film fees)

राजपाल यादव पिछले कुछ वर्षों से लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने मोटी फीस भी वसूली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 से 2025 के बीच रिलीज हुई उनकी आखिरी पांच बड़ी फिल्मों से उन्होंने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. इन फिल्मों में कटहल, ड्रीम गर्ल 2, भूल भुलैया 3, चंदू चैंपियन और बेबी जॉन शामिल हैं. खास तौर पर भूल भुलैया 3 के लिए उन्होंने लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस ली थी. हालांकि इतनी अच्छी कमाई के बावजूद उनकी कानूनी और आर्थिक परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई हैं.

कितनी है राजपाल यादव की कुल संपत्ति? (RajPal Yadav Net Worth)

फिल्मों से होने वाली कमाई, प्रॉपर्टी में निवेश और क्षेत्रीय सिनेमा में किए गए काम को मिलाकर राजपाल यादव की कुल नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी सालाना करीब 30 से 35 लाख रुपये तक कमा लेते हैं. उनकी शानदार जीवनशैली भी उनकी सफलता को दर्शाती है. उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा देती हैं.

2026 में बड़े प्रोजेक्ट्स

राजपाल यादव के लिए साल 2026 सिनेमाई पर्दे पर एक बड़ी वापसी का साल साबित होने वाला है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ शामिल हैं. इन बड़े बजट की फिल्मों से साफ है कि भले ही उनकी निजी माली हालत चर्चा में हो, लेकिन बॉलीवुड में उनकी मांग आज भी बरकरार है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

12 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

46 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

53 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

55 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

57 minutes ago