मनोरंजन

प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे राजपाल यादव, अपनी बातों से हंसा-हंसा कर गुरुदेव को कर दिया लोटपोट

Rajpal Yadav Visit Premanand ji Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद जी महाराज का आश्रम देशभर के करोड़ों भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक ठिकाना है. यहां अक्सर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की नामी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती हैं- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा सहित कई बड़े सितारों को यहां देखा जाता रहा है. अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है, फिल्म भूल भुलैया फेम राजपाल यादव.

कॉमेडी की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजपाल हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मासूमियत और मजाकिया अंदाज देखकर महाराज जी खुद भी हंसी रोक नहीं पाए.

राजपाल यादव की बातें सुन खूब हंसे महाराज जी

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि राजपाल यादव बेहद विनम्रता के साथ आश्रम में प्रवेश करते हैं. जब प्रेमानंद जी महाराज उनसे पूछते हैं- “आप कौन?” तो राजपाल मुस्कुराकर कहते हैं, “आज ठीक हूं महाराज जी… बहुत कुछ कहने का मन है, पर समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं.”

इसके बाद उन्होंने अपनी वही खास कॉमिक स्टाइल में आगे कहा- “मेरे अंदर एक पागलपन है… एक गलतफहमी कि द्वापर युग सच में था, कृष्ण जी थे, गोपाल थे… और मुझे लगता है मैं ‘मंसुखा’ था.” इतना सुनते ही प्रेमानंद जी महाराज जोर से हंस पड़े और आश्रम का माहौल खुशनुमा हो गया.

महाराज जी ने दी एक्टर को दी सीख

राजपाल यादव ने प्रेमानंद जी से कहा, “मैं इस पागलपन को बनाए रखना चाहता हूं.” इस पर महाराज जी ने स्नेहपूर्वक जवाब दिया, “तुम पूरे भारत को हंसाते हो, मनोरंजन करते हो… इसे जरूर बनाए रखना.”
एक्टर ने आगे कहा कि भीतर ही भीतर वे खुद को ‘मंसुख’ कहते हैं और उनकी बस एक ही इच्छा है कि कोई दुखी न हो.

नाम जप करने की दी सलाह

मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि वे आध्यात्मिक शांति के लिए कौन-कौन से मंत्रों का जाप करते हैं. इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें राधा नाम जप करने की सलाह दी और कहा कि इसके लिए एक काउंटर रखें, ताकि ये पता चलता रहे कि कितनी बार नाम स्मरण किया गया.

ये भी पढ़ें- ‘ऐसे न तड़पावो जानी’, कूल डूड बने चिराग पासवान, अपनी ही फिल्म के गाने ‘कट्टो गिलहरी’ पर लगाए जोरदार ठुमके

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ईरान-अमेरिका जंग कब होगी खत्म? ट्रंप ने खुद बताई पूरी टाइमलाइन

Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…

7 minutes ago

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

13 minutes ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

14 minutes ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

20 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

25 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

26 minutes ago