Bharat Express DD Free Dish

‘ऐसे न तड़पावो जानी’, कूल डूड बने चिराग पासवान, अपनी ही फिल्म के गाने ‘कट्टो गिलहरी’ पर लगाए जोरदार ठुमके

पटना में एक पारिवारिक शादी के दौरान चिराग पासवान का डांस वीडियो वायरल हो गया. अपनी फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ के गाने ‘कट्टो गिलहरी’ पर चिराग के ठुमकों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. यूज़र्स ने उनके कूल अंदाज़ की तारीफ की.

Chirag Paswan Dance Viral Video

Chirag Paswan Dance: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बिहार के हाजीपुर से सांसद चिराग हाल ही में पटना में एक पारिवारिक शादी में शामिल हुए, जहां मंच पर उनका पुराना फिल्मी अंदाज फिर देखने को मिला. उन्होंने अपनी ही फिल्म के मशहूर गाने ‘कट्टो गिलहरी चमक छल्लो रानी’ पर डांस किया, और उनका ये छोटा-सा परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.

कुछ स्टेप से ही वीडियो हो गया वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि समर्थकों के कहने पर चिराग मंच पर आते हैं और कुछ सेकंड तक गाने की धुन पर थिरकते हैं. इसके बाद वे मुस्कुराते हुए नीचे उतर जाते हैं, लेकिन इससे पहले कि वे भीड़ में खो जाते, कैमरों ने उनका ये हल्का-फुल्का अंदाज कैद कर लिया.

वीडियो के वायरल होते ही 14 साल पुराना ये गाना दोबारा ट्रेंड में आ गया. लोग कमेंट कर रहे हैं कि चिराग जब भी ‘कट्टो गिलहरी’ गाने से जुड़े दिखाई देते हैं, माहौल बन जाता है.

2024 में भी हुआ था वायरल

ये पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान इस गाने की वजह से चर्चा में आए हों. 2024 लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद भी यही गाना सोशल मीडिया पर खूब चला था. उस वक्त एलजेपी (आर) ने बिहार में पांच सीटें जीतकर अच्छी वापसी की थी, और चिराग का ये गाना मीम्स व रील्स में छा गया था.

अब 2025 बिहार विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी ने 28 में से 19 सीटें जीतकर दमदार प्रदर्शन किया. जीत के बाद फिर से उनका ये पुराना गाना लोगों की जुबान पर लौट आया है और अब तो शादी वाले इस वीडियो ने इसे और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें- सूखते नारियल पेड़ों पर पवन कल्याण के बयान के बाद बवाल, मंत्री की चेतावनी- ‘माफी नहीं मांगी तो तेलंगाना में फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे’

एक गाने से जुड़ी है चिराग पासवान की यादें

बता दें कि चिराग पासवान ने 2011 में कंगना रणौत के साथ फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन उसका गाना, दिलेर मेहंदी की आवाज में ‘कट्टो गिलहरी चमक छल्लो रानी’ शादियों और पार्टियों का फेवरेट बन गया.

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के बाद चिराग ने फिल्मों में करियर आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन एक गाना आज भी उन्हें लोगों से जोड़ देता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read