दुनिया

नेपाल में जेन-जी हिंसा के दौरान जेलों से हजारों कैदी फरार, करीब 4,500 अब भी लापता

Nepal Prisoners Escape: नेपाल में सितंबर में हुई जेन-जी हिंसा के दौरान सरकारी इमारतों, प्रतिष्ठानों और जेलों को भारी नुकसान पहुंचा था. इस अफरातफरी का फायदा उठाकर हजारों कैदी जेलों से भाग निकले. नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने मंगलवार को बताया कि इनमें से अब भी 4500 से ज्यादा कैदी फरार हैं और उनके बारे में सरकार के पास कई जानकारी नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आठ और नौ सितंबर को हुए जेन-जी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. इस दौरान उग्र भीड़ ने कई जेलों पर धावा बोल दिया और नेपाल पुलिस के अनुसार करीब 15,000 कैदी भाग निकले थे. ये सभी विभिन्न मामलों में दोषी या आरोपी पाए गए थे.

गृह मंत्री ने क्या बताया?

गृह मंत्री आर्याल ने सुदूरपश्चिम प्रांत के धनगड़ी में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में बताया कि इनमें से 4,552 कैदी अब भी जेल नहीं लौटे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सभी फरार कैदियों की तलाश में जुटी है और उन्हें दोबारा हिरासत में लेने की कोशिशें तेज की जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि गंभीर अपराधों के दोषियों में से बहुत कम कैदी अभी फरार हैं.

हथियार और गोला-बारूद की लूट

हिंसा और अराजकता के दौरान न सिर्फ कैदी भागे बल्कि भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी लूट लिया गया. नेपाल पुलिस के अनुसार उस समय 1,200 से अधिक राइफलें और पिस्तौलें तथा लगभग 1 लाख राउंड गोलियां चोरी हुई थीं.

अब तक 727 चोरी हुए हथियार बरामद- गृह मंत्री

गृह मंत्री ने बताया कि अब तक 727 चोरी हुए हथियार बरामद किए जा चुके हैं. नेपाल में अगले साल 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार को आशंका है कि फरार कैदी और अवैध हथियार चुनावों में हिंसा या दबाव के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार कुछ फरार कैदियों के फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की खबरें भी मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें-BHU में हंगामा! दो घंटे तक पथराव और मारपीट, पुलिस ने चलाईं लाठियां, जानिए क्या है पूरा मामला?

आर्याल ने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर चुनाव को प्रभावित होने नहीं देगी. उन्होंने कहा,

“हम फरार कैदियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए हथियारों की बरामदगी में लगातार सफलता पा रहे हैं. हम सभी लूटे गए हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और इन्हें चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…

3 minutes ago

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

45 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

47 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

51 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

57 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

1 hour ago