मनोरंजन

Video: राखी सावंत ने दी अपने तलाक की पार्टी, लहंगा पहन ढोल-नगाड़े पर किया जमकर डांस, कहा- सैड नहीं…

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बीते दिनों राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग अपने अफेयर, शादी और फिर तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहीं. इसी बीच अब वह एक बार फिर से खबरों में है. राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी के जोड़े में जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में राखी काफी खुश दिखाई दे रही हैं. राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ढोल नगाड़ों पर दुल्हन के जोड़े में झूमती नजर आई राखी

राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने नए प्यार लकी सिंह को लेकर बात करते नजर आईं थीं. वहीं, अब उनका एक और नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें राखी सुर्ख लाल शादी के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं. लाल जोड़े में राखी ढोल नगाड़ों पर जमकर भांगड़ा डांस करती दिखाई दे रही हैं. राखी सब कुछ भूल बस अपनी ही धुन में झूमती नजर आ रही हैं.

राखी सावंत ने दी ब्रेक अप पार्टी

राखी सावंत ने वीडियो में कहा, “हां मेरा फाइनली डिवोर्स हो रहा है और ये मेरी ब्रेक अप पार्टी है. लोग उदास होते हैं, लेकिन मैं खुश हूं. चलो शुरू हो जाओ’.” वीडियों में आगे राखी सिर पर दुपट्टे के साथ ढोल की थाप पर नाचती और इस पल को खुशी से जीती नजर आ रही हैं. वह इस बात से काफी खुश नजर आ रही हैं कि आखिरकार वह आदिल खान से तलाक ले लेंगी.

ये भी पढ़े:योगी सरकार करने जा रही यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, जानें, कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

शादी टूटने पर इमोशनल हुई राखी

इस दौरान बाद में राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया जिसमें शादी टूटने की वजह से राखी काफी इमोशनल नजर आईं. वीडियो में राखी कहती है कि जो मेरे साथ हुआ उसे आप नहीं समझ सकते है, मेरा दर्द सिर्फ मैं ही समझ सकती हूं आप नहीं, आपके पास परिवार है, मेरे पास कोई नहीं है, मैंने परिवार और पति दोनों को खोया है. प्लीज हंसना बंद करो आप लोग.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

16 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

24 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

26 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

49 minutes ago