देश

UP News: जयराम रमेश को तो माफ भी नहीं किया जा सकता- केशव प्रसाद मौर्य ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने के मामले में विरोध करने वालों पर किया पलटवार

अशीष शिवहरे

UP News: गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस विरोध कर रही है. इसी को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जालौन पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के जयराम रमेश पर पलटवार किया है और कहा है कि इनको तो माफ भी नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गीता प्रेस सनातन धर्मी की पुस्तकों का प्रकाशन करने वाला केवल एक प्रिंटिंग प्रेस ही नहीं है, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति विचारों इस काल में संस्कारों विचारों को बनाए रखने बाली जीवन रेखा को खींचने वाला भी है.

डिप्टी सीएम ने अपनी बात को शुरू करते हुए कहा कि, “मैं पीएम मोदी द्वारा गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस को दिए जाने का स्वागत करता हूं.” वह आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, “कांग्रेस के जयराम नरेश ने माफी मांगने वाला भी काम नहीं किया है, इनको माफ नहीं किया जा सकता.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की जनता पहले ही नेस्तनाबूद कर चुकी है. उनको विदा कर चुकी है.

मणिपुर में भड़की हिंसा पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री से किए गए सवाल पर कहा, “कांग्रेस के प्रधानमंत्री तो कुछ बोलते ही नहीं थे. भारत के प्रधानमंत्री इस मामले को संज्ञान से देख रहे हैं और मणिपुर के मुख्यमंत्री इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही भी कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- Heatwave in India : यूपी में मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बाद अलर्ट हुई योगी सरकार, बुलाई बैठक, सेहत के लिए खतरनाक गर्म हवाओं से इस तरह करें बचाव

गीता प्रेस ने धनराशि स्वीकार करने से किया इनकार

बता दें कि सरकार द्वारा गीता प्रेस को शताब्दी वर्ष में गांधी शांति पुरस्कार-2021 दिए जाने की घोषणा की गई है. तो वहीं गीता प्रेस ने भी पहली बार परम्परा तोड़कर यह सम्मान स्वीकार करने की बात कही है, लेकिन प्रबंधन ने पुरस्कार के साथ मिलने वाली एक करोड़ की धनराशि को स्वीकार न करने का फैसला किया है. इसकी पुष्टि प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने की है. बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पुरस्कार की घोषणा की है. सबसे बड़ी बात कि गीता प्रेस ने अपनी सौ साल की यात्रा में पहली बार किसी पुरस्कार को स्वीकार करने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago