महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
By Shubhra Rai
Steve Smith
ENG vs AUS, Ashes 2023: क्रिकेट के मैदान में हमने कई बार खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक और स्लेजिंग देखी होगी. इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है क्योंकि यहां इंग्लिश फैंस विरोधी टीमों के खिलाड़ियों को बुरी तरह ट्रोल करने के लिए मशहूर हैं. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की तेज रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी से निपटने के अलावा, विपक्षी टीम को इंग्लिश फैंस से भी बच कर रहना पड़ता है. इस बार इंग्लिश फैंस का शिकार बने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर पहले एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इसे देखा. जहां उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैंस ने टारगेट किया.
इंग्लिश फैंस ने स्टीव स्मिथ के 5 साल पुराने जख्म कुरेदे
ये मामला है पहले टेस्ट के चौथे दिन का. इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान स्टीव स्मिथ बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान इंग्लैंड के फैंस ने उनका जमकर मजाक बनाया. स्टीव स्मिथ को इंग्लिश फैंस ने गाना गाकर चिढ़ाया. बता दें, ये गाना साल 2018 के उस घटना पर आधारित था जो स्मिथ कभी याद नहीं करना चाहेंगे. बता दें साल 2018 में स्टीव स्मिथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़े थे. दरअसल उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर सेंडपेपर कांड में खुद के शामिल होने की बात कबूली थी. इसी का मजाक बनात हुए मंगलवार को बार्मी आर्मी को स्टीव वी सॉ यू क्राई ऑन द टैली” गाते हुए स्मिथ को चिढ़ाते हुए सुना गया था, उन्हें उस घटना के बाद आयोजित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की याद दिलाते हुए, जहां वह पत्रकारों के सामने फूट-फूट कर रो पड़े थे.
ये भी पढ़ें: Asian Champions Trophy का शेड्यूल जारी, 9 अगस्त को होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पहला टेस्ट
एशेज सीरीज का पहला टेस्टा बेहद रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है. अब तक इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पकड़ बना रखी है. इस जबरदस्त टक्कर को देखकर कहना बहुत मुश्किल है की कौन सी टीम का पलड़ा भारी है. एक तरफ पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया है जिसे मैच के अंतिम दिन 174 रन की जरूरत है. वहीं इंग्लैंड मात्र 7 विकेट दूर है. लेकिन मैच के अंतिम दिन बारिश ने मुकाबले का मजा खराब कर दिया है और ये खबर लिखे जाने तक मैच शुरू नहीं हो पाया है.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…