box office collection ramayana movie: देश भर के सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की बंपर कमाई का दौर जारी है. फेस्टिव सीजन और छुट्टियों की वजह से थिएटर्स में दर्शकों का सैलाब उमड़ रहा है. इस माहौल का सबसे बड़ा फायदा नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ को मिला है, जिसने टिकट खिड़की पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड (ramayan total collection) ध्वस्त कर दिए हैं.
वहीं सूर्या की एक्शन थ्रिलर ‘सीन’ भी मजबूती से टिकी हुई है, जबकि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ चौथे हफ्ते में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है. आइए जानते हैं मंगलवार (10 नवंबर 2026) को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितना कारोबार किया.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर किसी तूफ़ान की तरह आगे बढ़ रही है. मंडे टेस्ट में 107.50 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने मंगलवार को भी अपनी धाक जमाए रखी.
ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस शानदार आंकड़े के साथ फिल्म की कुल 6 दिनों की नेट कमाई अब 440.45 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है.
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. हालांकि सोमवार (21.40 करोड़) के मुकाबले मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी यह डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रही. फिल्म ने अपने 5वें दिन मंगलवार को भारत में 12.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘सीन’ की 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 97.40 करोड़ रुपये हो गई है और यह जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मूकुथी अम्मान 2’ का जादू मंगलवार को थोड़ा फीका पड़ता नजर आया. सोमवार को 5.15 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन मंगलवार को केवल 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी 5 दिनों की कुल नेट कमाई 16.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.
सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर 2’ नई फिल्मों की भारी भीड़ के बीच भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते इसकी कमाई में काफी मंदी आ गई है. फिल्म ने अपने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को करीब 88 लाख रुपये का बिजनेस किया. इस कलेक्शन के साथ ‘जेलर 2’ की भारत में अब तक की कुल नेट कमाई 472.53 करोड़ रुपये हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा चुनाव उमंग…
मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट…
Los Angeles Accident: लॉस एंजिल्स के नॉर्थ हॉलीवुड इलाके में एक कार ने पैदल चल…
Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के…
Aaj Ka Mausam: IMD ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी…