Ramayana vs Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब भी पहले स्थान पर आमिर खान की ‘दंगल’ काबिज है, जिसे फिलहाल कोई फिल्म पीछे नहीं छोड़ पाई है. इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाली बड़ी फिल्में इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और थिएटर मालिक विशेक चौहान के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की इतनी बड़ी सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका कमर्शियल एंटरटेनमेंट पैकेज है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और मसालेदार एंटरटेनमेंट का सही संतुलन देखने को मिलता है, जिसकी वजह से यह दर्शकों को लंबे समय तक जोड़े रखती है.
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने इसे एक दमदार स्पाई-थ्रिलर बताया और कहा कि ऐसी फिल्मों का असर तभी दिखता है जब हर एलिमेंट सही तरीके से काम करता है. उनके मुताबिक, ‘धुरंधर’ इसी का बेहतरीन उदाहरण है.
विशेषज्ञों का मानना है कि अब सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर है. ट्रेड एनालिस्ट विशेक चौहान के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ने की क्षमता रखती है.
उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है, इसलिए इसका दायरा सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छोटे शहरों और गांवों तक भी इसका असर देखने को मिल सकता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें- समांथा रुथ प्रभु ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं मां; फिल्मों से लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली के आसपास, यानी 6 नवंबर को सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी प्रोजेक्ट्स में से एक बनाता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ने में सफल रहती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहरा सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…