मनोरंजन

एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का गाना ‘रंगदार मरदा’, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर हुआ था रिलीज

Rangdar Marda Bhojpuri Song: भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुआ धमाकेदार गाना ‘रंगदार मरदा’ एक मिलियन व्यूज पार कर गया है. बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है, जो कि रिलीज होते ही वायरल हो गया है.

मिलियन क्लब में शामिल इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है. माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है.

शिल्पी राज ने गाया है गाना

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘रंगदार मरदा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है. इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है. प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है. प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं. आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं. प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, पीआरओ ब्रजेश मेहर, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

भोजपुरी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार- रत्नाकर कुमार

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश किया था, जिसे भरपूर प्यार मिला है. इस सांग को मिल रहे बेस्ट रेस्पॉन्स में पूरी टीम की बहुत मेहनत है. शिल्पी राज की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है. सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू.’

मिलियन क्लब में शामिल हुआ ये गाना

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया है. ये बहुत ही खुशी की बात है. जब मैं यह सांग रिकॉर्ड किया था तभी मुझे लगा था कि यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनने वाला है.’

ये भी पढ़ें- अंकुश राजा, अनुपमा यादव और नीलम गिरी का गाना ‘पढ़े जालु कवन कालेज में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन सांग का बनाया है. मुझे पूरा भरोसा था कि इस सांग को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिलेगा ही मिलेगा. एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस और ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

29 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago