मनोरंजन

Ranveer Allahabadia: सोशल मीडिया पर रणवीर की माफी पर बवाल, यूजर्स यूजर्स बोले – ‘वहीं चले जाओ!’

Ranveer Allahabadia: फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानियों से माफी मांगी. इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया.

10 मई को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए, जिनमें से एक में उन्होंने पाकिस्तानी लोगों से माफी मांगी. उन्होंने लिखा, “प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, मुझे इसके लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन यह कहना जरूरी है. कई भारतीयों की तरह मेरे दिल में आपके लिए नफरत नहीं है. हम में से कई शांति चाहते हैं.”

पाक सेना और ISI पर रणवीर का बयान

रणवीर (Ranveer Allahabadia) ने आगे लिखा, “आपका देश सरकार नहीं, बल्कि आपकी सेना और गुप्तचर सेवा (आईएसआई) चलाती है. इन दोनों ने आजादी के बाद से आपकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया और भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं. अगर लगता है कि हम नफरत फैला रहे हैं, तो दिल से माफी.”

यूजर्स ने लगाई फटकार

विवाद बढ़ने पर रणवीर ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. उनकी अन्य पोस्ट पर कमेंट्स में यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा, “तुम जेल में ही ठीक थे.” दूसरे ने कहा, “पाकिस्तान में ही रहो.” तीसरे ने तंज कसा, “पोस्ट डिलीट क्यों की, अब डर लग रहा है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसे अनफॉलो करो.”

पहले भी विवादों में रहे रणवीर

बता दें, रणवीर इससे पहले यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में रहे थे. उनकी इस पोस्ट ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बना दिया.

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: ‘मांगती सिंदूर दुनिया’, पहलगाम हमले पर बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, Operation Sindoor पर कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago