मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ 400 करोड़ पार! रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच दीपिका संग डेट पर निकले रणवीर, लगे बब्बर शेर के नारे

Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के बीच रणवीर सिंह फुर्सत के पल बिताते नजर आए. फिल्म की जबरदस्त कामयाबी का जश्न रणवीर ने किसी पार्टी में नहीं, बल्कि अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण के साथ एक रोमांटिक लंच डेट पर जाकर मनाया.

गूंजे ‘बब्बर शेर’ के नारे

जैसे ही यह खबर फैली कि रणवीर और दीपिका मुंबई के एक नामी रेस्टोरेंट में लंच कर रहे हैं, बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई. जैसे ही कपल बाहर निकला, माहौल पूरी तरह बदल गया. रणवीर को देखते ही फैंस बेकाबू हो गए और पूरी सड़क ‘धुरंधर’ और ‘बब्बर शेर’ के नारों से गूंज उठी. रणवीर के प्रति फैंस की यह दीवानगी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

रणवीर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने रुककर भीड़ का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचाई. इस दौरान दीपिका पादुकोण का रिएक्शन देखने लायक था. वह अपने पति के लिए लोगों का यह प्यार और पागलपन देखकर लगातार मुस्कुरा रही थीं. हालांकि वह भीड़ के बीच रुकी नहीं, लेकिन उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही थी कि उन्हें रणवीर की इस सफलता पर कितना गर्व है.

स्टाफ और फैंस के साथ बनाया दिन

रेस्टोरेंट के अंदर से भी कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका बेहद कूल और कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. दीपिका ने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी, वहीं रणवीर भी नीली टी-शर्ट और जींस के साथ अपने ‘सिग्नेचर’ अंदाज में दिखे. कपल ने न केवल वहां मौजूद फैंस के साथ पोज दिए, बल्कि रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ भी फोटो खिंचवाकर उनका दिन यादगार बना दिया.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

अगर फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. महज तीन दिनों के अंदर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय थोड़ी बंटी हुई है, लेकिन दर्शकों का प्यार थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म की इस तूफानी कमाई ने रणवीर सिंह को एक बार फिर बॉलीवुड का ‘असली धुरंधर’ साबित कर दिया है.

ये भी पढ़ें:Dhurandhar The Revenge: भारतीय नेताओं की वो भूल…जिसने उजाड़ दिया R&AW का नेटवर्क, पाकिस्तान में खत्म हो गए एजेंट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

4 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

21 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

27 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago