Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार आज यानी 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने वाली इस स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में गजब की दीवानगी थी. लोग बेताबी से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे ताकि घर बैठे इस हाई-ऑक्टेन ड्रामा का लुत्फ उठा सकें. लेकिन, जैसे ही फिल्म स्ट्रीम हुई, फैंस की खुशी गुस्से में तब्दील हो गई.
आखिर ऐसा क्या हुआ कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स और नेटफ्लिक्स की क्लास लगनी शुरू हो गई? आइए जानते हैं पूरा मामला.
दरअसल, दर्शकों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह फिल्म में की गई ‘कैंची’ है. रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी पर रिलीज होने से पहले ‘धुरंधर’ को सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जहां इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया. फैंस को उम्मीद थी कि ओटीटी पर उन्हें फिल्म का अनकट और ओरिजिनल वर्जन देखने को मिलेगा, जैसा कि अक्सर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर होता है.
लेकिन जब लोगों ने फिल्म देखनी शुरू की, तो उन्होंने पाया कि फिल्म के कई बोल्ड डायलॉग्स और अपशब्दों को ‘म्यूट’ कर दिया गया है. इतना ही नहीं, खबर है कि फिल्म की कुल लंबाई में से करीब 10 मिनट के सीन्स गायब हैं.
सेंसरशिप के इस रवैये पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. फैंस का कहना है कि जब फिल्म को पहले ही ‘एडल्ट’ रेटिंग मिल चुकी है, तो फिर इसमें काट-छांट करने का क्या तुक है? एक नाराज यूजर ने नेटफ्लिक्स पर तंज कसते हुए लिखा, “ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी आपने शब्दों को म्यूट कर दिया. क्या हम आपको 5 साल के बच्चे नजर आते हैं? इस ऐप का इस्तेमाल करने वाला हर शख्स 18 साल से ऊपर का है. इतने कट लगाकर फिल्म की पूरी वाइब ही खराब कर दी गई है.”
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव ने किया फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर रिलीज, MP में टैक्स फ्री करने पर विचार!
आदित्य धर की फिल्मों को उनकी ‘रॉ’ और ‘इंटेंस’ स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है. ऐसे में फैंस का मानना है कि इन कट्स की वजह से फिल्म का जो असली प्रभाव था, वह पूरी तरह खत्म हो गया है. कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसी कटी-पिटी फिल्म देखने से बेहतर है कि इसे न ही देखा जाए.
आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी स्ट्रीम किया गया है, लेकिन हर जगह विवाद की वजह फिल्म के सीन्स का छोटा होना और डायलॉग्स का म्यूट होना ही बना हुआ है. अब देखना यह है कि क्या मेकर्स और प्लेटफॉर्म फैंस की इस डिमांड पर ध्यान देते हैं या फिल्म ऐसे ही ‘एडिटेड’ वर्जन के साथ चलती रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…