महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
यूजर्स रणवीर सिंह और जॉनी सिंस की क्रॉसओवर देखकर हैरान रह गए
Ranveer Singh with Johnny Sins: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन-3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा रणवीर एक ऐसे एक्टर है जो हमेशा अपने बोल्ड मूव से लोगो को हैरान कर देते हैं.
ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने एक बोल्ड केयर ब्रांड (bold care brand) का विज्ञापन किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में एक्टर फेमस अमेरिकन पोर्नस्टार के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है.
हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर फेमस पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स (Johnny Sins) के साथ दिखाई दे रहे है. इसमें उनके अलावा भी कई सारे लोग दिख रहे हैं. विज्ञापन में, दोनों को भाई-बहन के रूप में दिखाया गया है जो किसी पारिवारिक नाटक में फंसे हुए हैं जहां जॉनी सिंस नीले कुर्ते और सुनहरे जैकेट में नजर आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार लंबे बालों के साथ मैरून कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं.
विज्ञापन की शुरुआत रणवीर सिंह द्वारा अपने छोटे भाई जॉनी सिन्स की पत्नी से पूछने से होती है कि वह उनका घर क्यों छोड़ रही है. इसके बाद घर वालों के बीच खूब ड्रामा होता है. लेकिन अंत में, पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले कैप्सूल की मदद से धीमी गति वाले नाटक का अंत होता है. ऐसे में लोग यह वीडियो देखने के बाद हैरान हो गए हैं कि आखिर रणवीर पॉर्न स्टार के साथ कर क्या रहे थे.
ये भी पढ़ें:Mithun Chakraborty अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, PM Modi ने फोन कर लगाई फटकार, जानें वजह
रणवीर सिंह का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘अब काम ना मिलने पर ऐसी नौबत आ गई है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘भाई आप किस लाइन में आ गए’ तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘अब दीपिका का क्या होगा. चौथे यूजर ने लिखा कि ‘ऐ किस तरह की अवेयरनेस फैला रहे हैं, और भी बहुत से तरीके हैं.’ वहीं पांचवे यूजर ने लिखा कि ‘स्क्रिप्ट राइटर को 21 तोपों की सलामी.’
-भारत एक्सप्रेस
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…