यूटिलिटी

Sovereign Gold Bond: अब घर बैठे खरीद सकते हैं सस्ता सोना, मिलेगी एक्स्ट्रा छूट, जानें क्या हैं प्रोसेस

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप भी रेट से सस्ता सोना खरीद कर बंपर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. बतां दे कि सरकार की सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्कीम आम निवेशकों के लिए 2023-24 की चौथी सीरीज खुल गई है. सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (Sovereign Gold Bond) स्‍कीम के तहत 12 फरवरी से 16 फरवरी तक आप सोने में निवेश कर सकते हैं. RBI ने इसका इश्यू प्राइस 6,263 रुपये प्रति ग्राम का दाम तय किया गया है. अगर आप इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो ऑनलाइन भी कर सकते हैं, इसपर आपको छूट भी मिलेगी.

कितना चल रहा सोने का रेट?

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से जारी सोने के दामों पर नजर डालें तो 12 फरवरी को 24 कैरेट सोना 6,238 रुपये प्रति प्रति ग्राम, 22 कैरेट 6,088, 20 कैरेट 5,552, 18 कैरेट 5,053 और 14 कैरेट 4,024 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से मिल रहा है.

ऑनलाइन खरीदने पर एक्स्ट्रा छूट

-बैंकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं
– आप पोस्ट ऑफिस से भी खरीद सकते हैं.
– स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के जरिए खरीदा जा सकता है.
– BSE, NSE के प्लेटफॉर्म से भी खरीदने का विकल्प है.
-ऑनलाइन खरीद पर `50/ग्राम की छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें:Elon Musk ने Mars Mission को लेकर बताया नया ‘गेम प्लान’, जानें कैसे लाखों लोगों को ले जाएंगे मंगल ग्रह पर

इन सिंपल स्टेप्स से करें अप्लाई

स्टेप 1: सबसे पहले अपने लॉगइन डीटेल्स डालकर SBI Net Banking पर लॉगइन करें.

स्टेप 2: अब यहां’e-service’ पर क्लिक करें.

स्टेप 3: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम पर क्लिक करें.

स्टेप 4: हेडर टैब से ‘Purchase’ पर क्लिक करें.

स्टेप 5: ‘Terms and Conditions’ टैब को सेलेक्ट करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें.

स्टेप 6: जितनी मात्रा खरीदनी है, उतना भरें. नॉमिनी डीटेल भरें और सबमिट कर दें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

54 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago