Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp- bharat express
Ranveer Singh Lalbaugcha Raja Seva Sankalp: मुंबई के मशहूर गणेश उत्सव के पावन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रणवीर बेहद खुशमिजाज अंदाज में नजर आए. बप्पा का आशीर्वाद लेने के साथ ही एक्टर ने एक बेहद खास और बड़ा सामाजिक संकल्प भी लिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.
लालबागचा राजा के पंडाल में प्रवेश करते ही रणवीर को देखने के लिए फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. एक्टर ने भी मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिनंदन स्वीकार किया. दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत में रणवीर ने कहा कि वह बीते साल की खुशियों के लिए भगवान गणेश का धन्यवाद करने और आने वाले समय के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं. उन्होंने कहा, “बप्पा के आशीर्वाद से पिछला साल मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा. मैं यहां उनका शुक्रिया अदा करने आया हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 41 वर्षीय रणवीर सिंह ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया. रणवीर ने कहा, “मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1000 लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा लेने का संकल्प लेता हूं. मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा.”
केवल रणवीर सिंह ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड का स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस मुहिम का हिस्सा बने हैं. दोनों ने भारत भर में 20 स्कूलों के नवीनीकरण और उन्हें बेहतर बनाने में मदद का संकल्प लिया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर इन सितारों द्वारा उठाए गए इन कदमों ने फैंस का दिल जीत लिया है.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं. सितंबर 2026 में अपनी पहली बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर इस कपल ने नई तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया था. अब दीपिका इस महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसको लेकर पूरा परिवार बेहद उत्साहित है.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर का भौकाल बरकरार: बड़े पर्दे पर गूंजा ‘गुड्डू पंडित’ का नाम, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर
आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों जय मेहता के निर्देशन में बन रही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले वह ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. वहीं रणबीर जल्द ही बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ और उसके दूसरे भाग में दिखाई देंगे. इसके अलावा रणबीर और आलिया की जोड़ी एक साथ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आने वाली है.
गणेश उत्सव के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों का लालबागचा राजा पहुंचना सिर्फ भक्ति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके इस सेवा संकल्प ने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है.
भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…