Rashmika Vijay Marriage Date: रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर में हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी, जिसके बाद हर तरफ सिर्फ यही चर्चा थी कि दोनों शादी कब करेंगे. इसी बीच खबरें फैलीं कि साल 2026 के फरवरी महीने में कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है. वहीं अब इन सारी अफवाहों का जवाब एक्ट्रेस ने दे दिया है.
दरअसल, एक हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने और विजय की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर पहली बार खुलकर बात की. हालांकि, रश्मिका ने सीधे तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया. उन्होंने कहा, “मैं न तो शादी की पुष्टि करना चाहती हूं, न ही इसे खारिज. जब वक्त सही होगा, हम खुद सबको बताएंगे.”
इंटरव्यू में रश्मिका ने यह भी बताया कि घर पर वे और विजय कभी काम की बातें नहीं करते. उन्होंने कहा, “हम दोनों ही ऐक्टर्स हैं, लेकिन मैं घर जाते ही काम से पूरी तरह कट जाना चाहती हूं. घर पर मैं लगभग 80 प्रतिशत समय काम की बातें नहीं करती. अगर कोई बड़ी परेशानी होती है या सलाह चाहिए होती है तो जरूर पूछती हूं, लेकिन घर पर मैं सिर्फ घर के लिए रहती हूं. मैं मानती हूं कि हम हमेशा काम के साथ जुड़े रहते हैं, लेकिन घर का समय बिल्कुल निजी होना चाहिए.”
रश्मिका ने आगे बताया कि उनका यह नजरिया सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार में भी वे काम की बातें शेयर नहीं करतीं. “मां, पिता या किसी भी परिवार के सदस्य से मैं काम के बारे में बात नहीं करती. मेरा निजी जीवन मेरे लिए बहुत जरूरी है.”
ये भी पढ़ें- दो साल बाद बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी, ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड
रश्मिका और विजय को 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम करने के बाद पहली बार डेटिंग की खबरें आईं. इसके बाद 2019 में दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आए. 2024 में दोनों ने रिलेशनशिप का हल्का-सा संकेत जरूर दिया था, लेकिन अब तक किसी ने इसे पूरी तरह स्वीकार नहीं किया.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास इस समय चार फिल्में लाइन में हैं. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘मायसा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा ‘कॉकटेल 2’ और दो अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं.
विजय देवरकोंडा की बात करें तो ‘किंगडम’ के बाद उन्होंने दो अनटाइटल्ड फिल्में VD14 और VD15 साइन की हैं. VD14 का निर्देशन राहुल संकृत्यान कर रहे हैं, जबकि VD15 को रवि किरण कोला डायरेक्ट करेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…