Bharat Express DD Free Dish

दो साल बाद बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की धमाकेदार वापसी, ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की दो साल बाद वापसी फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ होने जा रही है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे फैंस में जोश और उत्सुकता बढ़ गई है.

Ranveer Singh Dhurandher

Ranveer Singh Dhurandher: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पावरहाउस कहे जान वाले एक्टर रणवीर सिंह करीब दो साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई फिल्म ‘धुरंधर’ कल, यानी 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. लेकिन ये फिल्म सिर्फ रणवीर की वापसी ही नहीं करवा रही है, बल्की इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.

दरअसल, ‘धुरंधर’ अब 17 साल बाद बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. 2008 में आई आशुतोष गोवारिकर की ‘जोधा-अकबर’ 3 घंटे 33 मिनट की लंबाई के साथ उस समय रिकॉर्ड बना चुकी थी. वहीं रणवीर की नई फिल्म का रन टाइम है 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट, यानी ‘जोधा-अकबर’ को सिर्फ 1 मिनट से पछाड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

‘A’ सर्टिफिकेट और कुछ बदलाव

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है, जो रणवीर सिंह के करियर में पहली बार है. बोर्ड की समीक्षा के दौरान फिल्म में कुछ बदलाव किए गए, जैसे:

  • शुरुआती कुछ बेहद हिंसक सीन बदले गए
  • दूसरे हाफ के कुछ इंटेंस शॉट्स हटाए गए
  • एक किरदार का नाम बदला गया
  • एक गाली को म्यूट किया गया
  • ड्रग्स से जुड़े दृश्यों में एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर जोड़ा गया

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने कहा कि ये बदलाव फिल्म की लंबाई पर असर नहीं डालते. यानी दर्शक अभी भी पूरे 3 घंटे 34 मिनट का एक्शन और ड्रामा एन्जॉय कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh और Deepika Padukone का क्यूट मोमेंट हुआ वायरल, Orry का वायरल Pose करती दिखीं एक्ट्रेस

सामने आई कानूनी अड़चन

रिलीज से पहले फिल्म को एक कानूनी चुनौती का भी सामना करना पड़ा. स्वर्गीय मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में चिंता जताई कि फिल्म की कहानी उनके बेटे के जीवन से मिलती-जुलती है. हालांकि आदित्य धर ने साफ किया कि ‘धुरंधर’ एक काल्पनिक कहानी है. CBFC ने भी समीक्षा के बाद कहा कि फिल्म पूरी तरह से फिक्शन है और इसमें मेजर शर्मा के जीवन से कोई मेल नहीं है.

फिल्म की स्टारकास्ट

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म रणवीर की दो साल बाद की सिनेमाघर वापसी है, और फैंस के लिए यह एक बड़ी उत्सुकता का मौका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read