मनोरंजन

रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, क्या वाकई ‘Virosh’ की ये फोटोज असली हैं?

Virosh Wedding: साउथ से लेकर नॉर्थ तक, आज हर किसी की ज़ुबान पर बस एक ही चर्चा है रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी. जी हां, फैंस की पसंदीदा ‘Virosh’ जोड़ी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई है. आज, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आलीशान ‘आईटीसी मेमेंटोस’ होटल में इस ग्रैंड वेडिंग का आगाज़ हुआ. लेकिन इस शादी के साथ-साथ इंटरनेट पर एक अलग ही लेवल का ‘बवाल’ कटा हुआ है.

सुबह तेलुगू, शाम को कोडावा रस्में

विजय और रश्मिका ने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया है. आज सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर इस कपल ने तेलुगू रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा और पति-पत्नी बन गए. यह पल बेहद इमोशनल और खास था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए.

लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है! रश्मिका चूंकि कुर्ग (कर्नाटक) से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे होने वाले समारोह पर हैं. इस दौरान कोडावा परंपरा के अनुसार शादी की रस्में निभाई जाएंगी. एक ही दिन में दो अलग-अलग संस्कृतियों का यह संगम वाकई खूबसूरत है.

सोशल मीडिया पर घूम रही तस्वीरें ‘नकली’

जैसे ही शादी की खबरें आईं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रश्मिका-विजय की दूल्हा-दुल्हन वाली तस्वीरों की बाढ़ आ गई. कहीं रश्मिका लाल जोड़े में शर्माती दिख रही हैं, तो कहीं विजय माला पहने खड़े हैं. कुछ तस्वीरों में तो महेश बाबू और प्रभास जैसे दिग्गज सितारे भी उनके साथ पोज़ देते नजर आ रहे हैं.

पर रुकिए… यहां एक बड़ा ट्विस्ट है! ये सारी तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं. दरअसल, अभी तक रश्मिका या विजय ने अपनी शादी की एक भी ऑफिशियल फोटो शेयर नहीं की है. क्रेजी फैंस ने AI टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी कल्पना से ये ‘फेक’ वेडिंग एलबम तैयार कर लिया है. दिखने में ये इतनी असली हैं कि कोई भी धोखा खा जाए, इसलिए इन पर यकीन करने से पहले थोड़ा संभल जाइए.

ये भी पढ़ें- संगीत सेरेमनी में ‘पुष्पा 2’ के गाने पर रश्मिका का स्पेशल डांस, बेटे बहु की बॉन्डिंग देखकर इमोशनल हुई विजय की मां

प्राइवेट सेरेमनी में हुई शादी

बता दें कि उदयपुर की इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया है. होटल के अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं ताकि कपल की प्राइवेसी बनी रहे. भले ही फैंस को असली तस्वीरों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े, लेकिन इतना तो साफ है कि ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका और ‘राउडी’ विजय की यह जोड़ी रीयल लाइफ में भी अब सुपरहिट हो चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago