Bharat Express DD Free Dish

संगीत सेरेमनी में ‘पुष्पा 2’ के गाने पर रश्मिका का स्पेशल डांस, बेटे बहु की बॉन्डिंग देखकर इमोशनल हुई विजय की मां

सालों का सस्पेंस खत्म! साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज उदयपुर में सात फेरे ले रहे हैं. हल्दी से लेकर संगीत तक, देखिए कैसे ‘पुष्पा’ स्टार ने अपने डांस से विजय की मां को भी इमोशनल कर दिया.

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna, ViRash, ViRash Wedding

ViRash Wedding: उदयपुर की झीलों के बीच आज एक नई प्रेम कहानी अपनी मंजिल पर पहुंचने वाली है. साउथ सिनेमा के ‘नेशनल क्रश’ रश्मिका मंदाना और ‘राउडी बॉय’ विजय देवरकोंडा आखिरकार आज, यानी 26 फरवरी 2026 को, सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. सालों तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखने के बाद, यह जोड़ा अब ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज बनने के लिए तैयार है.

रश्मिका ने दिया सरप्राइज

शादी की रस्में पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. कल, यानी 25 फरवरी को, दिन में हल्दी की रस्म हुई जिसमें दोनों ही पीले रंग में रंगे नजर आए. लेकिन असली महफिल तो शाम को संगीत सेरेमनी में जमी. रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत में रश्मिका और विजय ने हाथों में हाथ डालकर ग्रैंड एंट्री ली, जिसने वहां मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया.

इस शाम की सबसे बड़ी हाईलाइट रश्मिका का विजय के लिए स्पेशल सरप्राइज रहा. रश्मिका ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर परफॉर्म किया. अपनी होने वाली पत्नी का यह अंदाज देखकर विजय खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर ही उन पर जमकर प्यार लुटाया. खबर तो यह भी है कि रश्मिका की परफॉरमेंस और दोनों की बॉन्डिंग देखकर विजय की मां भी काफी इमोशनल हो गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

उदयपुर में ‘रॉयल वेडिंग’

शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना गया है, जहां आज एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी करेंगे. इस फंक्शन को काफी पर्सनल रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं. हालांकि, फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि खबर है कि शादी के बाद एक बहुत बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें फिल्मी दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- उदयपुर में सजेगा ‘विरोश’ का मंडप? दो परंपराओं के संगम से होगी साउथ की सबसे चर्चित शादी!

परदे लेकर से असली जिंदगी के हमसफर तक

बता दें कि विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आई थी, जहां से इनके अफेयर की चर्चा शुरू हुई. इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में इनकी केमिस्ट्री ने आग लगा दी. पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर इनके वेकेशन की एक जैसी फोटोज देखकर फैंस कयास लगाते रहते थे, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा.

आखिरकार शादी से महज चार दिन पहले एक पोस्ट के जरिए उन्होंने दुनिया को बताया कि वे अब अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read