मनोरंजन

‘अब और चुप नहीं रहूंगी…’, शादी के बाद रश्मिका ने क्यों दी कानूनी कार्रवाई की धमकी?

Rashmika Mandanna Controversy: साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहीं, वजह 26 फरवरी को उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से उनकी शादी रही. लेकिन आज (12 मार्च) को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर 8 साल पुराने मामले का जिक्र करते हुए स्टोरी शेयर की. रश्मिका ने स्टोरी में मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर यह प्रचार उनके खिलाफ या उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ चलता रहा तो वह इसके लिए लीगल एक्शन लेंगी.

कहां से शुरू हुआ विवाद

साल 2017 में रश्मिका ने कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) से सगाई की थी. लेकिन उनकी संगाई ज्यादा दिन नहीं चली, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. हालांकि रक्षित से जुड़ा विवाद रश्मिका का पीछा नहीं छोड़ रहा है.

एक्ट्रेस की हाल ही में हुई शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसके चलते रश्मिका ने आज इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ऑडियो में रश्मिका की मां सुमन मंदाना रक्षित से एक्ट्रेस को हुए कथित हैरेसमेंट के बारे में बात कर रही हैं. हालांकि, अब रश्मिका ने इस पर बयान जारी कर इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया को चेतावनी दी है.

रश्मिका ने स्टोरी में क्या लिखा

रश्मिका ने स्टोरी शेयर करते हुए मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स द्वारा गलत जानकारी फैलाने के आरोप लगाए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे उन सबसे प्रिय लोगों के नाम, जो अब तक इस अद्भुत सफर में मेरे साथ रहे हैं. और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के लिए. मुझे निशाना बनाकर मीडिया के एक हिस्से और कुछ ऑनलाइन लोगों द्वारा गलत जानकारी, उत्पीड़न और टारगेटेड हमलों का अभियान शुरू हुए 8 साल हो चुके हैं”.

रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, “मैंने देखा है कि मेरे शब्दों को संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया, ऐसे शब्द भी मेरे नाम से जोड़ दिए गए जो मैंने कभी कहे ही नहीं. केवल व्यूज, पहुंच और एंगेजमेंट के लिए झूठी कहानिया बनाई गईं और नफरत को बढ़ाया गया. इन सबके बावजूद, भले ही इससे मुझे दर्द हुआ और ठेस पहुंची, मैंने धैर्य और चुप्पी को चुना. मैंने यह स्वीकार किया कि सार्वजनिक जीवन में कभी-कभी अनुचित आलोचना भी झेलनी पड़ती है. लेकिन जब तक मैं खुद के प्रति सच्ची और खुश रहती हूं और अपने आसपास खुशी फैलाती हूं, मुझे विश्वास था कि सब ठीक हो जाएगा”.

8 साल पुरानी बातचीत का आडियों वायरल

रश्मिका मंदाना ने पुरानी बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा, “पिछले 24 घंटों में जो हुआ है, वह एक ऐसी सीमा पार कर गया है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. एक पुरानी निजी बातचीत, जो लगभग 8 साल पहले की मानी जा रही है, बिना संबंधित लोगों की जानकारी या अनुमति के रिकॉर्ड करके फैलायी गई है. उस बातचीत के एक छोटे हिस्से को जानबूझकर संदर्भ से हटाकर व्यापक रूप से फैलाया गया ताकि एक और असहज विवाद खड़ा किया जा सके, जो मेरे निजी जीवन की हाल की घटनाओं के साथ रणनीतिक रूप से जोड़ा गया है. लोग आखिर कितनी दूर तक जा सकते हैं?”.

‘मेरे तक में चुप्प थी, पर मेरे परिवार के लिए…’

रश्मिका मंदाना ने ट्रोलर्स को जवबा देते हुए लिखा, “इस दौरान उन्होंने मेरे परिवार और उन लोगों को भी इसमें घसीट लिया है जिनसे मेरे अच्छे संबंध हैं और जिनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. यह निजता का गंभीर उल्लंघन है और भ्रामक व मानहानिकारक सामग्री का प्रसार है. जब हम जीवन में आगे बढ़ते हैं, सीखते हैं, सार्थक काम करते हैं और सकारात्मकता फैलाते हैं, तब यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग किसी और की गरिमा और शांति की कीमत पर नफरत और विवाद पैदा करते रहते हैं”

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले 8 सालों तक, जब ये हमले केवल मुझ तक सीमित थे, मैंने चुप्पी चुनी. लेकिन अब जब दूसरे लोगों को भी इसमें घसीटा जा रहा है, मैं अब और चुप नहीं रह सकती. मैं एक सीमा तय कर रही हूं.”


ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा को मिल गया ‘समवन स्पेशल’? सोराब बेदी के साथ वायरल वीडियो ने मचाया तहलका, अब ‘मिस्ट्री मैन’ ने खुद तोड़ी चुप्पी!


रश्मिका ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उन सभी लोगों को 24 घंटे का समय दिया है, जो उनके खिलाफ गलत जानकारी फैला रहे हैं. उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी व्यक्तियों, इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म्स से आग्रह करती हूं जो इस सामग्री या इससे जुड़े नैरेटिव को फैला रहे हैं कि इसे तुरंत हटा दें. इस बयान के समय से आपके पास ऐसा करने के लिए 24 घंटे हैं”.

कानूनी कार्रवाई के लिए हो जाएं तैयार- रश्मिका

एक्ट्रेस ने कहा कि, “अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कल से उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. जिसमें उन व्यक्तियों, इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स या मीडिया संगठनों को कानूनी नोटिस भेजना शामिल होगा जो इस मानहानिकारक या निजता का उल्लंघन करने वाली सामग्री को फैलाते रहेंगे. यह कदम हल्के में नहीं उठाया गया है, लेकिन अब यह जरूरी हो गया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago