Bharat Express DD Free Dish

मलाइका अरोड़ा को मिल गया ‘समवन स्पेशल’? सोराब बेदी के साथ वायरल वीडियो ने मचाया तहलका, अब ‘मिस्ट्री मैन’ ने खुद तोड़ी चुप्पी!

Malaika Arora की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच सोराब बेदी के साथ उनके डांस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है. अब खुद सोराब ने सामने आकर इस रिश्ते का पूरा सच बयां किया है.

Malaika Arora, Sorab Bedi, Bollywood

Malaika Arora Dating Rumours: अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन रही है. अर्जुन कपूर के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद, अब सोशल मीडिया पर मलाइका के ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया, जिसमें मलाइका अरोड़ा, हैंडसम हंक सोराब बेदी के साथ जमकर थिरकती और मस्ती करती नजर आ रही हैं.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या सोराब बेदी ही मलाइका के नए पार्टनर हैं? हर तरफ बस यही सवाल था कि आखिर सोराब बेदी हैं कौन और मलाइका के साथ उनका क्या कनेक्शन है?

सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी

अटकलों का बाजार गर्म होते देख आखिरकार सोराब बेदी ने खुद सामने आकर इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बात करते हुए सोराब ने उन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें उन्हें मलाइका का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था. सोराब ने साफ किया कि उनके और मलाइका के बीच सिर्फ गहरी दोस्ती है और यह कोई आज या कल की बात नहीं है.

“मैं तब इतना फेमस नहीं था”

सोराब ने अपनी और मलाइका की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को उनके मॉडलिंग के शुरुआती दिनों से जानते हैं. सोराब के मुताबिक, “मलाइका उन लोगों की काफी करीबी दोस्त थीं जो मुझे मॉडलिंग के प्रोजेक्ट्स दिया करते थे. इसी कॉमन सर्कल की वजह से हमारी मुलाकात हुई और हम दोस्त बन गए.”

सोराब ने एक दिलचस्प बात यह भी कही कि वे पहले भी मलाइका के साथ ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुके हैं, लेकिन तब किसी ने नोटिस नहीं किया. उन्होंने हंसते हुए कहा, “पहले मैं इतना मशहूर नहीं था, इसलिए लोगों ने ध्यान नहीं दिया. अब जब मैं थोड़ा लाइमलाइट में आया हूं, तो हमारी दोस्ती को नया नाम दिया जा रहा है.” उनका कहना है कि वे सालों से एक साथ पार्टियों में जाते रहे हैं और यह उनके लिए बिल्कुल नॉर्मल बात है.

ये भी पढ़ें- क्या यश की ‘टॉक्सिक’ से डर गए वरुण धवन? अचानक बदली ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट, जानें अब कब आएगी

अफवाहों के बीच मलाइका की लाइफ

बता दें कि मलाइका अरोड़ा का नाम पिछले कुछ समय से कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है. सोराब बेदी से पहले, डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं. दोनों को कई कॉन्सर्ट और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद फैंस को लगा था कि मलाइका फिर से प्यार में हैं.

फिलहाल, सोराब बेदी के इस खुलासे के बाद इतना तो साफ है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर साथ दिखने वाला शख्स ‘बॉयफ्रेंड’ नहीं होता. मलाइका की लाइफ में फिलहाल कोई स्पेशल समवन है या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन सोराब के साथ उनकी बॉन्डिंग महज एक पुरानी और पक्की दोस्ती का हिस्सा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read