उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार! अडानी फाउंडेशन की पहल से स्थानीय स्तर पर मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं

Adani Foundation CSR Mirzapur: मिर्जापुर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अडानी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत Mirzapur Thermal Energy (UP) Private Limited के सहयोग से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब ₹238.17 लाख रुपये खर्च किए हैं. इस पहल का मकसद गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर और आसानी से मिलने वाली इलाज की सुविधा देना है, ताकि छोटे-मोटे इलाज के लिए भी लोगों को शहरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मडिहान में नए चिकित्सा उपकरणों और जरूरी साजो-सामान का मडिहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक Ram Shankar Singh Patel ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम में सीएचसी मडिहान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम वर्मा, मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (यूपी) प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि अरुण कुमार, उषा मिश्रा समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए.

विधायक राम शंकर सिंह पटेल ने किया उद्घाटन

उद्घाटन के दौरान विधायक राम शंकर सिंह पटेल ने कहा कि सीएचसी मडिहान में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना से स्थानीय आबादी को बहुत लाभ होगा, क्योंकि अब मरीजों को निदान और उपचार के लिए सोनभद्र या मिर्जापुर तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च बचेगा.

स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का नवीनीकरण

सीएसआर पहल के तहत अडानी फाउंडेशन ने स्वास्थ्य केंद्र की इमारत और सुविधाओं का नवीनीकरण किया है. यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन, नए जांच उपकरण, जरूरी मेडिकल मशीनें और मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही अस्पताल में बिजली की दिक्कत न हो, इसके लिए 8 किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया गया है.

मोबाइल हेल्थ यूनिट की व्यवस्था की गई

इसके अलावा मोबाइल हेल्थ यूनिट की व्यवस्था की गई है, जिससे डॉक्टर और स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर सके. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर, आंखों की जांच कैंप और जरूरतमंद लोगों को स्वच्छता किट भी बांटी जा रही हैं, ताकि बीमारी फैलने से पहले ही रोकथाम हो सके.

ये भी पढ़ें- LPG संकट पर बोल रहे थे राहुल गांधी, अचानक लिया ‘एपस्टीन’ का नाम और मचा हंगाम; संसद में गूंजा ‘एपस्टीन का दोस्त कौन?’ के नारे

इस पूरी पहल से इलाके में इलाज की सुविधा पहले से काफी बेहतर हुई है. अब लोगों को छोटी-छोटी जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी भरोसा बढ़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago