अभिनेत्री रवीना टंडन (फोटो सोशल मीडिया)
Raveena Tandon: रवीना टंडन पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. रवीना फैंस के लिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने शॉर्ट्स और हूडी में अपनी 2-3 सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देख फैंस हैरान हैं.
‘मोहरा (Mohra)’, ‘लाडला (Laadla)’, ‘दिलवाले (Dilwale)’ और ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप (Bbuddah Hoga Terra Baap)’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग (Acting) का जलवा दिखा चुकी रवीना टंडन फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) का बहुत ही बड़ा नाम हैं. अपनी अदाओं के चलते बॉलीवुड (Bollywood) के गलियारों में आए दिन सुर्खियों में बनी रहने वाली रवीना टंडन ने इन दिनों अपने नए फोटोज को लेकर एक बार फिर से हलचल मचा दी हैं.
रवीना टंडन ने हाल ही में एक बार फिर से अपने नए फोटोज अपलोड कर फैंस का दिल खुश कर दिया है. नए फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि ‘जब सुबह पांच बजे के बाद आप पैकअप शूट से उठते हैं और सनडे का दिन हो जिसमें आपको घर की सफाई भी करनी हो.’ अपने नए फोटोज में रवीना टंडन ब्लैक कलर की हुड और लाइट ब्लू जींस बॉक्सर में नजर आ रही हैं. रवीना आइने के सामने से अपने आईफोन से सेल्फी ली है और एक्ट्रेस के बाल भी खुले हुए हैं.
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की मौत के ढाई साल बाद भी डुप्लेक्स फ्लैट खाली, नहीं आया कोई किराएदार
रवीना टंडन अपने नए फोटोज में एक कॉलेज गर्ल की तरह लग रही हैं. हालांकि, रवीना के चेहरे पर थकावट को भी देखा जा सकती है और उनकी आंखों में नींद भी दिख रही है.
रवीना टंडन (Raveena Tandon) के फोटोज पर उनके एक फैन ने कमेंट किया कि ‘आप 48 की हैं? इसके साथ एक दूसरे फैन ने कमेंट किया कि ‘क्या ये राशा या रवीना, पहचाना नहीं जा रहा है. रवीना के तीसरे कमेंट किया कि ‘बेबी डाल, बैक टू कॉलेज. इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट कर कहा कि ‘आप खुद को इतने अच्छे से कैसे मेंटेन रख लेते हैं. इन सबके साथ रवीना टंडन के और बहुत से फैंस (Fans) ने अपना रिएक्शन (Reaction) दिया.
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…