यूटिलिटी

Petrol Diesel price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए रेट, जानिए किस शहर में मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों को देखते हुए भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं. आइए देखते हैं नए अपडेट के मुताबिक, दिल्ली और दूसरे शहरों में पेट्रोल-डीजल कितने रू में बिक रहा है.

आज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं. आज के रेट के मुताबिक राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा तो पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता है. श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.49 तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. बात करें सबसे सस्ते तेल की तो पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 84.10 रुपये जबकि डीजल  79.74 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये मिल रहा है.

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये तो डीजल 90.31 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गाजियाबाद में आज का इसके नए रेट के अनुसार पेट्रोल 96.50 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.68 रुपये प्रति लीटर है. उत्तर प्रदेश के  गोरखपुर में पेट्रोल का रेट 96.76 रुपये प्रति लीटर तो डीजल  89.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इसे भी पढ़े: अब बटन दबाते ही ATM से निकलेंगे सोने के सिक्के, बेहद आसान तरीके से निकालें सोना

रांची में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 94.65 रुपये. राजस्थान के ही जयपुर में इसके नया रेट के मुताबिक पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर तो डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है. आइए देखते हैं बाकि दूसरे शहरों में इसका नया रेट.

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

पटना 107.24, 94.04
अगरतला 99.49, 88.44
आगरा 96.35, 89.52
देहरादून – 95.35, 90.34
चेन्नई 102.63, 94.24
बेंगलुरु 101.94, 87.89
कोलकाता 106.03, 92.76
दिल्ली 96.72, 89.62
अहमदाबाद 96.42, 92. 17
चंडीगढ़ 96.2, 84.26
मुंबई 106.31, 94.27
भोपाल 108.65, 93.9
धनबाद 99.80, 94.60
गंगटोक 102.50 89.70

आप कैसे जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में रोज क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर इनके दाम तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय किए जाते हैं. अगर आप अपने शहर में इनकी कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. इडियन ऑयल (IOCL) कंपनी के कस्टमर चाहें तो RSP कोड लिखते हुए 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं.

वहीं एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ताओं को HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Rohit Rai

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

15 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

32 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

32 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

40 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

58 minutes ago