मनोरंजन

Richa Chadha ने पति Ali Fazal संग शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, बताया- क्यों बंद किया कमेंट सेक्शन?

Richa Chadha Maternity Photoshoot: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति अली फजल के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में ऋचा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. ऋचा चड्ढा ने तस्वीरों के साथ अपने होने वाले बेबी के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है. लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह.

ऋचा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

ऋचा चड्ढा ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें कपल बेहद सिजलिंग लुक में दिखा. इन तस्वीरों में ऋचा चड्ढा अली की बाहों में लेटी हुई नजर आई. उन्होंने एक लॉन्ग शर्ट पहनी है. जिसके बटन एक्ट्रेस ने खोलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ये फोटोशूट काउच पर बैठकर करवाया है.

इस डर से बंद किया कमेंट सेक्शन

ऋचा चड्ढा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “इतना शुद्ध प्रेम दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की एक किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरा पार्टनर बनने के लिए अली फजल का शुक्रिया. इस जिंदगी से लेकर आगे कई जिंदगी तक.” इसके आगे ऋचा चड्ढा ने संस्कृत में श्लोक भी लिखा है “ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥” अंत में उन्होंने कमेंट ऑफ करने की वजह बताते हुए लिखा है, ‘कमेंट ऑफ हैं, क्योंकि यह मेरे द्वारा पोस्ट की गई सबसे प्राइवेट चीज है.”

ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, देशद्रोही-नेपोटिज्म के आरोप से लड़ती नजर आईं एक्ट्रेस

फरवरी में ऋचा चड्ढा ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इसी साल 9 फ़रवरी को ऐलान किया था कि वे पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में 1+1= 3 लिखा था, जबकि दूसरी तस्वीर में ऋचा और अली फजल दिखाई दे रहे थे और उसमें प्रेग्नेंट महिला की इमोजी भी शेयर की गई थी. अली फजल ने कैप्शन में लिखा था, “एक छोटी सी धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है.” बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सितंबर 2022 में शादी की थी और इसी साल 4 अक्टूबर को वे शादी के बंधन में बंध गए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago