Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight: प्राइम वीडियो के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर सियासी और पर्सनल जंग अब खूनी रूप ले चुकी है. शो के दौरान बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की तीखी जुबान उन पर ही भारी पड़ गई. शहजाद द्वारा गठबंधन और ‘दोगलेपन’ का ताना मारे जाने से भड़के कंटेस्टेंट और एक्टर सिवेट तोमर ने आपा खो दिया और शहजाद पूनावाला पर हमला कर दिया.
देखते ही देखते दोनों के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई और शहजाद जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और अन्य कंटेस्टेंट्स ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.
शो के दौरान माहौल तब गर्म हुआ जब शहजाद पूनावाला लगातार स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर को अपने निशाने पर ले रहे थे. शहजाद ने चिल्लाते हुए कहा कि सिवेट की रीढ़ की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है और वही मुझे लेक्चर दे रहा है! भाई, ये तो सरासर दोगलापन है. जाओ भाई जाओ, करो अलायंस! ये है असली अलायंस, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है और स्वरा के बगल में बैठा है.
Siwet hitting Shehzaad Poonewala !!#RiseAndFall2 pic.twitter.com/Sm3Nr2STKK
— 𝐒enpai 🥂 (@Oyye_Senpai) September 28, 2026
शहजाद की बात सुनकर सिवेट तोमर का खून खौल उठा. वे तेजी से शहजाद की तरफ झपटे. स्थिति को बिगड़ता देख स्वरा भास्कर ने सिवेट को रोकने की कोशिश की और कहा कि इन्हें मत मारो!” लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. गुस्से से लाल सिवेट ने शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई शुरू कर दी, जिससे शहजाद फ्लोर पर नीचे गिर गए. बाकी कंटेस्टेंट्स ने जब सिवेट को खींचकर अलग किया, तब भी वे लगातार भद्दी गालियां बकते रहे.
शहजाद और सिवेट के बीच जब सीधे लात-घूंसे चलने लगे, तो सेट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्वरा भास्कर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बीच में आकर सिवेट तोमर को पीछे धकेला. इसके बाद शो के अन्य साथियों ने भी बीच में कूदकर शहजाद को सिवेट के चंगुल से छुड़ाया. इस पूरे वाकये का वीडियो लीक होते ही सोशल मीडिया पर बवंडर आ गया है.
यह भी पढ़ें: ‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO
घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो फाड़ देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग सिवेट तोमर के इस हिंसक बर्ताव (Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight ) की निंदा करते हुए उन्हें शो से तत्काल बाहर (Disqualify) करने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि शहजाद पूनावाला ने हद से ज्यादा उकसाया था, जिसके कारण बात यहां तक पहुंची. फिलहाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ के मेकर्स इस मामले पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…