Salman Khan Balochistan Statement: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान दिए गए एक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं. वीडियो में सलमान कहते नजर आए, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.” इस दौरान उन्होंने बलूचिस्तान का उल्लेख पाकिस्तान से अलग करते हुए किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पाकिस्तान में खलबली मच गई.
सलमान के इस बयान के बाद पाकिस्तान की सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया. गृह मंत्रालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में शामिल किया, जो एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आता है. इसका मतलब है कि सलमान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल, सलमान या उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है.
वहीं, बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इस बयान को उत्साहजनक मान रहे हैं. बलूच नेताओं का कहना है कि सलमान का यह बयान लगभग छह करोड़ बलूच लोगों के लिए खुशी का कारण बना. मीर यार बलूच ने कहा कि यह सांस्कृतिक संकेत शांतिपूर्ण कूटनीति का हिस्सा है और दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में पहचान देने की दिशा में प्रेरित कर सकता है.
ये भी पढ़ें- सो गया TV का ‘कॉमेडी किंग’, 74 साल की उम्र में सतीश शाह की ‘असहनीय’ बीमारी से मौत
बलूचिस्तान में लंबे समय से असंतोष और विद्रोह की जड़ें गहरी हैं. यह प्रांत खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों में बेहद समृद्ध है, लेकिन पाकिस्तान के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक माना जाता है. ग्वादर पोर्ट को चीन को सौंपा गया, लेकिन स्थानीय लोग आर्थिक लाभ से वंचित रहे. यही कारण है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के विरोध लगातार सामने आते रहे हैं.
साथ ही, बलूच समुदाय को देश में मुख्य रूप से पंजाबी मुसलमानों द्वारा भेदभाव झेलना पड़ता है. पाकिस्तानी सेना में भी बलूचों को उच्च पदों पर नहीं तैनात किया जाता. इसके चलते बलूचिस्तान में बीएलए (बलूच लिबरेशन आर्मी) और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष लगातार जारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए के हमलों में अब तक सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं.
हालांकि स्पष्ट नहीं है कि सलमान ने बलूचिस्तान का नाम जानबूझकर पाकिस्तान से अलग किया या अनजाने में ऐसा कहा. लेकिन इस बयान ने पाकिस्तान और बलूचिस्तान में अलग-अलग प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…