देश की राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार गर्माता जा रहा है. बता दें जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन की गूंज अब बॉलीवुड के गलियारों में भी तेजी से सुनाई देने लगी है. अब इस पूरे मामले में हिंदी सिनेमा के ‘भाईजान’ यानी सुपर स्टार सलमान खान का एक बेहद कड़क और भावनात्मक बयान (Salman Khan on NEET Protest) सामने आया है.
दरसल सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए आंदोलन कर रहे छात्रों और उनके माता-पिता के साहस की खुलकर तारीफ की है. हालांकि, प्रोटेस्ट के हिंसक रूप लेने पर सलमान खान का दर्द छलका है और उन्होंने नेताओं को सख्त हिदायत दी है कि इस मुद्दे का कोई राजनीतिक फायदा न उठाए.
सलमान खान ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में ही जंतर-मंतर और दिल्ली की सड़कों पर हुए बवाल पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा कि जो एक बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन होना चाहिए था, उसने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसे देखकर मेरा दिल बहुत दुखी हुआ है.
इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान जो मासूम छात्र और उनके परिजन घायल हुए हैं, उनके प्रति संवेदना जताते हुए सलमान ने कहा कि हमारे देश के युवा सिर्फ अपने हक और एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए आवाज उठा रहे थे. पेपर लीक एक अत्यंत गंभीर मुद्दा है और इससे मेहनत करने वाले बच्चों के भविष्य पर सीधा असर पड़ता है.
सलमान खान ने देश के युवाओं की सोच और उनके जज्बे की दिल खोलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारे देश के छात्र एक साथ आए हैं और उनके पेरेंट्स ने भी उनका पूरा साथ दिया है, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है. उन्होंने लिखा एजुकेशन ही देश का अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी बोले- ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो… ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी’
अपनी पोस्ट में सलमान खान ने राजनीतिक दलों को स्पष्ट चेतावनी (Salman Khan on NEET Protest) देते हुए कहा कि यह पूरा मुद्दा शुद्ध रूप से देश के स्टूडेंट्स और एजुकेशनल सिस्टम के बीच का मामला है. इसे किसी भी कीमत पर राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए और इसका पूरा क्रेडिट सिर्फ हमारे देश के बच्चों को ही मिलना चाहिए. सलमान ने आगे सकारात्मक रुख अपनाते हुए लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार बच्चों को पूरा सपोर्ट देगी और देश के एजुकेशनल सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…