Bharat Express DD Free Dish

NEET Paper Leak

नीट विवाद के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर NTA में CISF सुरक्षा, बायोमेट्रिक चेकिंग और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा समेत कई बड़े सुधारों की जानकारी दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीट पेपर लीक पर छात्र आंदोलन को लेकर लोकसभा में चर्चा कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.

NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल का पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की अर्जी खारिज कर दी है. साथ ही कोर्ट ने मामले के सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ा दी है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के फैसले को सुरक्षित रख लिया है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपियों को सीबीआई चार्जशीट की कॉपी सौंपी. कोर्ट 7 अगस्त को संज्ञान पर विचार करेगा और आरोपियों के पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट पर 10 अगस्त को फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी 2026 सुधारों पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगी. केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स की सलाह पर नीट को सीबीटी मोड और 2-स्तरीय परीक्षा व्यवस्था में बदलने का प्रस्ताव रखा है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट की फास्ट ट्रैक जज ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को 5 अगस्त तक चार्जशीट जांच पूरी करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट नीट यूजी 2026 पेपर लीक और जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में 18 अगस्त को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने राज्यों को छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने का अधिकार होने की बात कही.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को परीक्षा सुधारों पर हलफनामा दाखिल करने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट ने स्थाई और संस्थागत सुधारों पर जोर दिया है.

नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने संसद में एंटी-पेपर लीक कानून पारित होने पर मोदी सरकार की सराहना की. वांगचुक ने सरकार से आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने की भी अपील की.