मनोरंजन

Salman Khan के Galaxy Apartment के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही कड़ी निगरानी

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है. अब वहां पहले से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा गार्ड तैनात हैं. इसका कारण हाल ही में हुई एक घटना है, जिसमें एक 32 साल की महिला ईशा छाबड़ा सलमान के अपार्टमेंट के लिफ्ट एरिया तक पहुंच गई थी. यह महिला किसी तरह बिल्डिंग में घुस आई थी और सलमान से मिलने की कोशिश कर रही थी. हालांकि, वह सलमान के मुख्य रेसिडेंशियल एरिया में नहीं पहुंच पाई. इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया.

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही सतर्कता

इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है. अपार्टमेंट के बाहर अब हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिल्डिंग में घुसने नहीं दिया जाएगा. सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है.

इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुकी हैं धमकियां

साल 2023 में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है. वह बिश्नोई के रडार पर हैं, जो 1990 के दशक में सुपरस्टार के कथित तौर पर काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है. बिश्नोई समुदाय काले हिरणों को पवित्र मानता है और सलमान की कथित संलिप्तता के बाद गैंगस्टर के मन में बदला लेने की भावना है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के Galaxy Apartment में सेंधमारी की कोशिश, एक शख्‍स दो बार पहुंचा घर, मुंबई पुलिस ने गिरफ्त में लिया

सलमान खान के घर पर की थी फायरिंग

14 अप्रैल 2024 को बाइक सवार दो लोगों ने उनके घर पर फायरिंग की थी. बाद में जांच में पता चला कि गोली चलाने का मकसद एक्टर को डराना था और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया था. 2022 में पंजाबी स्टार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए बिश्नोई ने सलमान को खुलेआम धमकियां दी हैं.

सुरक्षा के साथ घूमना भाईजान के लिए एक समस्या

सलमान ने इस साल की शुरुआत में मीडिया से भी बात करते हुए बताया था कि सुरक्षा के साथ घूमना उनके लिए एक समस्या बन जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि वह धमकियों से नहीं डरते हैं और उन्होंने अपनी और सुरक्षा की देखभाल भगवान पर छोड़ दी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

18 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

1 hour ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

1 hour ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

3 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

3 hours ago