लीगल

जनकपुरी में दूषित जल आपूर्ति पर NGT सख्त, दिल्ली जल बोर्ड को लगाई फटकार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जनकपुरी में पीने योग्य पानी की आपूर्ति नहीं करने पर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की खिंचाई की है. कथित रूप से उस क्षेत्र के घरों में सीवेज-,मिश्रित पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी. एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी तथा विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने कहा कि शहर के लोगों को अनुपयुक्त पेयजल की आपूर्ति किया जाना बहुत गंभीर मामला है.

डीजेबी ने नहीं उठाया ठोस कदम

उसे नजरअंदाज करते हुए डीजेबी ने उसे ठीक करने के लिए तुरंत ठोस कदम नहीं उठाया. साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने उसके पिछले आदेश के अनुसार पानी के नमूने की रिपोर्ट जल्द लेने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए. इस दशा में सीपीसीबी से पानी के नमूने एकत्र करने एवं नया रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया जाता है.

बिना सूचना दिए पुराने जगहों से जल के लिए जाए नमूने

एनजीटी ने कहा कि बिना डीजेबी के सूचना दिए 10 नए जगह एवं 10 पुराने जगहों से जल के नमूने के लिए जाए. इस नमूनों को जल्द विश्लेषण किया जाए जिससे पता चले कि फिकल कोलीफॉर्म और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया है या नहीं. उसने डीजेबी की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि उसने हलफनामा दाखिल कर बता दिया कि क्या कार्रवाई की गई है, लेकिन जब तक संबंधित क्षेत्र के लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिलता है तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि डीजेबी ने पर्याप्त कदम उठाए है.

ये भी पढ़ें: बिना सुनवाई और साक्ष्य के की गई बर्खास्तगी अवैध, हाई कोर्ट ने LIC अधिकारी को बहाल करने का दिया आदेश

एनजीटी 30 मई को करेगा अगली सुनवाई

एनजीटी ने इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने के लिए अगली सुनवाई के लिए 30 मई को मुख्य अभियंता से उपस्थित रहने को कहा है. एनजीटी रेजिडेंट वेलफेयर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है. याचिका में कहा गया है कि खराब पाइपलाइन की वजह से पीने के पानी में सीवेज मिल रहा है. उस वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago