मनोरंजन

Salman Khan की ‘Sikandar’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की रिलीज डेट से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

sikandar: बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है. भाई जान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. अब उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आया है. इसके अलावा फिल्म का होली सॉन्ग भी खूब चर्चा में रहा. अब इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है सिकंदर को लेकर और भी अपडेट सामने आ रहे हैं. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सिकंदर के ट्रेलर में क्या खास देखने को मिलेगा.

सलमान खान फैंस को देंगे बड़ा सरप्राइज

ईद 2014 पर सलमान खान की किक फिल्म रिलीज हुई थी जो सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद अब सिकंदर के जरिए सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला लौट रहे हैं. एक्शन से भरपूर यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. अब फिल्म की रिलीज से ठीक पहले भाईजान फैंस को दो बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर चुके हैं. इसमें एक नया सॉन्ग और दूसरा ट्रेलर है.

8 दिनों में सिकंदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

आने वाले 8 दिनों में सलमान खान की सिकंदर को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है. 2-3 दिन में ही फिल्म का एक पोस्ट क्रेडिट सॉन्ग जारी किया जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि ये गाना धांसू होगा और फैंस को काफी पसंद आएगा. ये एक डांस नंबर होगा जै फैंस को थिरकने पर मजबूर देगा. प्रीतम ने इस गाने का संगीत दिया है और जल्दी ही सिकंदर का ये गाना रिलीज हो सकता है. क्योंकि फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ हफ्ते ही बचे हैं ऐसे में इस फिल्म को लेकर और भी अपडेट सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं 8 दिन के अंदर ही सलमान खान की सिकंदर का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा.

सिकंदर का डांस नंबर कब होगा रिलीज?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर की टीम इस हफ्ते की शुरुआत में एक डांस नंबर सॉन्ग रिलीज करेगी. खास बात है कि इसमें रश्मिका मंदाना और सलमान खान की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिलहाल बताया जा रहा है कि इसे आगामी 3 दिनों के अंदर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. यह एक जोश भरने वाला डांस नंबर होगा, जो दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

सिकंदर फिल्म की टीम ट्रेलर पर काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रेलर की एडिटिंग पर बेहतरीन ढंग से काम किया जा रहा है, ताकि इसके जरिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाया जा सके. साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम फिल्म का एक दमदार ट्रेलर जारी करेगी. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो ट्रेलर आगामी 8 दिनों में रिलीज हो सकता है. खास बात यह है कि ट्रेलर के जरिए पहली बार लोगों को फिल्म की कहानी का अंदाजा लग जाएगा.

कब रिलीज होगी फिल्म?

सलमान खान ने फिल्म के लिए डबिंग भी शुरू कर दी थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है. यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

19 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

20 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

50 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

1 hour ago