जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल नूरजई
पाकिस्तान के क्वेटा में एक और हत्या को अंजाम दिया गया है. अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
यह घटना क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हुई. जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर हमलावरों ने फायरिंग की. पुलिस का कहना है कि इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए.
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में अस्पताल प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की. फिलहाल इस हत्या मामले की जांच सुरक्षाबलों ने शुरू कर दी है.
इससे पहले 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बीएलए के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बी पहुंचना था. लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बलूच आर्मी के लड़ाके मचा रहे कोहराम, 24 घंटे में किए 57 हमले, 100 से ज्यादा लोगों को किया मारने का दावा
इस हमले को BLA ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था. BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. हमले के लिए BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था.
-भारत एक्सप्रेस
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…