मनोरंजन

“…अपने बेटे को पांव पर खड़ा नहीं किया”, समय रैना का IGT विवाद पर बड़ा खुलासा, अमिताभ-अभिषेक पर क्या बोल गए कॉमेडियन?

Samay Raina on India’s Got Latent controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं. पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में उनके दोस्त और यूट्यूबर रणबीर अलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के आपत्तिजनक सवालों के कारण काफी बवाल मचा और शो तक बंद करना पड़ा. अब समय रैना ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात करते हुए बताया कि रणबीर ने वही सवाल करीब 8 बार पूछा था. विवाद के बाद समय ने ‘स्टिल अलाइव’ शो से वापसी की, जिसमें उन्होंने IGT विवाद, केबीसी में अमिताभ बच्चन से मुलाकात और अपने बचपन के किस्से साझा किए.

अमिताभ बच्चन और अभिषेक-ऐश्वर्या पर क्या बोले?

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने कमबैक के दौरान कौन बनेगा करोड़पति को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शो में उन्होंने झूठ बोला था कि उनकी दादी अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन हैं, जबकि उनकी दादी का निधन 7 साल पहले हो चुका है. समय के मुताबिक, उन्होंने यह बात सिर्फ गेम के लिए कही थी और शो में अपनी असली पर्सनैलिटी के बजाय एक ‘संस्कारी’ इमेज दिखाने की कोशिश की.

समय ने यह भी बताया कि हॉटसीट पर बैठकर उनके मन में कई अजीब ख्याल आ रहे थे, लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखा ताकि अच्छी छवि बनी रहे. उन्होंने मजाक में कहा कि वो अमिताभ बच्चन से एक बोल्ड जोक कहना चाहते थे, लेकिन कह नहीं पाए. समय रैना अमिताभ बच्चन से कहना चाहते थे- “सर आपने इतना पोलिया का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?” साथ ही उन्होंने कंट्रोवर्सी के बाद बिग बी के रिएक्शन को लेकर भी फनी अंदाज में कल्पना की, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी जिक्र किया.

समय ने आगे कहा कि, “जब उन्होंने (अमिताब) मुझे टेलेंट कंट्रोवर्सी के बाद टीवी पर देखा होगा उन्हें लगा होगा इसने कुछ बड़ा तीर मारा है. परमवीर चक्र जीता होगा मैंने. उन्होंने घर के सभी लोगों को बुलाया होगा, आओ देखो बढ़िया बंदा है. अभिषेक-ऐश्वर्या को बुलाया होगा. लेकिन जब देखा होगा तो खून की उल्टी की होगी. उनके साथ सूर्यवंशम हो गया होगा. वो रात मेरी जिंदगी की सबसे बुरी रात थी.”


ये भी पढ़ें: मातृभूमि: सलमान खान का ‘मिशन इमोशन’; युद्ध के शोर के बीच सुनाई देगी जवानों के बलिदान की ‘अनटोल्ड स्टोरी’


इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के पीछे कि कहानी

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने बताया कि लोगों के सवाल उठाने पर उन्होंने खुलासा किया कि ‘बीयर बाइसेप्स’ यानी रणबीर अलाहाबादिया ने उस एपिसोड में आपत्तिजनक सवाल एक-दो नहीं बल्कि करीब 8 बार पूछे थे, इसलिए एडिट के दौरान उन्होंने ज्यादातर हिस्से हटाकर केवल एक हिस्सा रखा. समय के मुताबिक, उनके नजरिए से उन्होंने लगभग 99% गलत कंटेंट हटा दिया था. स्टिल अलाइव शो में उन्होंने इस विवाद के बाद का दर्द भी साझा किया और बताया कि साथियों को धमकियां मिलने व कानूनी नोटिस आने से उन्हें काफी अफसोस हुआ, साथ ही उस दौरान उनके माता-पिता भी बेहद चिंतित थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

53 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago