मनोरंजन

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर छिड़ा विवाद, बिहारी और कश्मीरी का मजाक उड़ाने का आरोप

Indias Got Latent 2 Controversy: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का विवादों से पुराना नाता रहा है और अब उनका लोकप्रिय शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों में फंसता दिखाई दे रहा है. शो के हालिया एपिसोड में बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों ने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक हलचल मचा दी है. इस एपिसोड में सीजन-1 की कंटेस्टेंट रहीं शेरॉन वर्मा बतौर पैनलिस्ट शामिल थीं, जिनके साथ बातचीत के दौरान ऐसा कुछ कह दिया गया जिस पर अब तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

क्या है पूरा विवाद?

शुरुआत समय रैना के एक जोक से होती है. शो के दौरान समय, शेरॉन के बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए कहते हैं कि शेरॉन इतनी बिहारी है कि उसे ‘इबोला’ का मतलब लगता है कि किसी ने ‘बोला है.’ इस पर पलटवार करते हुए शेरॉन कह देती हैं कि समय इतना कश्मीरी है कि उसे ‘स्टोन’ (नशे में रहना) पसंद है. बात यहीं खत्म नहीं होती इसके आगे समय कहते हैं कि शेरॉन नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं और बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं.

जवाब में शेरॉन कहती हैं कि कम से कम उन्होंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा है. सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि शो में जानबूझकर बिहारियों और कश्मीरी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है.

राजनीतिक गलियारों तक पहुंची बात

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और कई राजनेता भी मैदान में उतर आए हैं. शिवसेना नेता आनंद दुबे ने समय रैना के इस अंदाज और शो की जमकर आलोचना की है. वहीं बिहार के नेता मिथिलेश तिवारी ने भी नागरिकों और खास समुदायों पर की गई इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है. उनका साफ कहना है कि इस तरह के बयानों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी सलाह देते हुए कहा है कि कॉमेडी करते वक्त किसी भी समुदाय या क्षेत्र का मजाक उड़ाते समय कलाकारों को बेहद सावधान रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें- परिवार से मिली बेरुखी, कम्युनिटी बनी सहारा; KBC में छलका ट्रांसजेंडर प्राची का दर्द

पहले भी चर्चा में रहा है शो

बता दें कि शेरॉन वर्मा वही स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं जिन्हें पिछले सीजन में अपने ‘वीक इंडिपेंडेंट वुमन’ वाले एक्ट से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. हालांकि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का विवादों से पुराना नाता बनता जा रहा है. इससे पहले शो में बिहार की रहने वालीं साक्षी झा भी अपने ‘मर्दों से नफरत’ वाले बयानों को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं, जिसके बचाव में खुद समय रैना को आगे आना पड़ा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago