मनोरंजन

पैपराजी को देखते ही समय रैना और मेधा शंकर ने क्यों बदला रास्ता? फैन्स ने पकड़ी ‘चोरी’

Samay Raina Medha Shankar Dating: मनोरंजन जगत से एक नई डेटिंग की अफवाह सामने आ रही है. मशहूर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) और फिल्म ’12th फेल’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) के बीच अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर गर्म हैं. हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है.

मशहूर कॉमेडियन समय रैना और ’12th फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के डेटिंग की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर फिर से जोर पकड़ लिया है. इंटरनेट पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि क्या उनकी दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है.

कैमरा देखते ही दोनों ने तुरंत अपना रास्ता बदला (Samay and Medha spotted together)

वायरल हो रही पोस्ट के मुताबिक, समय और मेधा जैसे ही एक जगह साथ दिखे, वहां मौजूद पैपराजी (फोटोग्राफर्स) पर उनकी नजर पड़ गई. कैमरा देखते ही दोनों ने तुरंत अपना रास्ता बदल लिया और अलग-अलग दिशा में चले गए. इस वाकये को देखकर फैन्स का दावा है कि दोनों जान-बूझकर मीडिया और कैमरों की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे थे ताकि उनका रिश्ता छिपा रहे.

यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले भी समय रैना और मेधा शंकर को कई मौकों और इवेंट्स पर एक साथ देखा जा चुका है. बार-बार दोनों को साथ देखे जाने के कारण ही फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप में होने के दावे कर रहे हैं.

अभी तक किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी (Samay Raina Medha Shankar dating)

हालांकि, इन तमाम चर्चाओं और अफवाहों के बावजूद समय रैना या मेधा शंकर में से किसी ने भी इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. दोनों ही कलाकारों ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर न तो कोई पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है. ऐसे में यह पूरी खबर केवल फैन्स के अंदाजों और वायरल वीडियो पर आधारित है.

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो समय रैना इन दिनों अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं, जिसके पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शर्वरी नजर आई थीं. वहीं मेधा शंकर हाल ही में फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं.

यह भी पढ़ें:  जिस SDPO पर दर्ज है एनकाउंटर की FIR, जानिए बिहार सरकार ने उसे अब कहां का बना दिया साहब?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

10 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

14 minutes ago