मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्‍म ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्‍ता, भारत एक्‍सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय भी हुए शामिल

बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का आज दिल्ली में एक बेहद खास और भव्य प्रीमियर रखा गया. इस प्रीमियर में मनोरंजन जगत के साथ-साथ सियासत और मीडिया जगत के बड़े चेहरों ने शिरकत की. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं. उनके अलावा, अपनी बेबाक कविताओं के लिए मशहूर डॉ. कुमार विश्वास और ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी शरीक हुए.

ऐतिहासिक-संवेदनशील विषयों पर बनी फिल्म

निर्माताओं का कहना है कि ‘आखिरी सवाल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के उन पन्नों को पलटने की कोशिश है, जिन पर दशकों से बहस जारी है. फिल्म की कहानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 साल की यात्रा, महात्मा गांधी की हत्या और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे अत्यंत संवेदनशील और विवादास्पद विषयों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में संजय दत्त एक प्रोफेसर ‘गोपाल कुलकर्णी’ की भूमिका में हैं, जो सत्य की खोज में कई तीखे सवाल पूछते नजर आते हैं. यह फिल्म देश के राजनीतिक इतिहास से जुड़े उन अनसुलझे पहलुओं को उठाती है, जिनसे अब तक मुख्यधारा का सिनेमा बचता रहा है.

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल की अहम भूमिका

इस फिल्म की एक और खास बात न्यूज़ चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के साथ इसका जुड़ाव है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर में न्यूज़ चैनल का लोगो और उसकी माइक्रोफोन आईडी साफ तौर पर दिखाई दे रही है. दरअसल, फिल्म के निर्माण में ‘भारत एक्सप्रेस’ की भी सहभागिता है. फिल्म की कहानी में न्यूज़ चैनल का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो इसे और खास बनाता है. दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि न्यूज़ रूम का माहौल इस गंभीर राजनीतिक ड्रामे में किस तरह से पेश किया गया है.

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. यह फिल्म परसों यानी 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ‘आखिरी सवाल’ को बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है. हिंदी के अलावा, दक्षिण भारत के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसे तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी डब किया गया है.

‘आखिरी सवाल’ फिल्म की टीम और आर्टिस्‍ट

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म को निखिल नंदा और खुद संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. संजय दत्त के साथ इस फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध और समीरा रेड्डी जैसे कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. दिल्ली में हुए प्रीमियर ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, और अब सबकी निगाहें 15 मई पर टिकी हैं.

यह भी पढ़िए: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के टीजर में ‘भारत एक्सप्रेस’ की झलक दिख रही

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago