Sanjay Dutt Share Emotional Post On Nargis Birth Anniversary
Sanjay Dutt Share Emotional Post On Nargis Birth Anniversary: आज 1 जून को हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा नरगिस दत्त का जन्मदिन है. आज के दिन फैंस उन्हें याद कर रहे हैं. एक्ट्रेस के बेटे अभिनेता संजय दत्त ने भी अपनी मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने अपनी इस पोस्ट में अपनी मां के प्रति बेहद प्यार जताया है. उनकी पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं.
भले ही आज नरगिस हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन वो आज भी हमारे दिल में जिंदा हैं. अगर वो आज हमारे बीच में होतीं तो अपना 92वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं. अपनी मां को याद करते हुए संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Salman Khan: सलमान पर बड़े हमले की थी साजिश, दबोचे गए लॉरेंस गैंग के सदस्य, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने
संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर नरगिस के साथ दो मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर की और भावुकता भरे शब्द लिखे हैं. एक तस्वीर में वह अपनी मां के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस की सिंगल फोटो नजर आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां. मैं हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड आपको याद करता हूं. काश आप मेरे साथ होतीं. मुझे जीना सिखातीं जैसे कि आप चाहती थीं. मुझे उम्मीद है कि मुझे देखकर आपको गर्व होता होगा. लव यू मां, आपकी याद आती है मां.’
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…