देश

भाजपा नेता ने ओडिशा के सालीपुर में बीजद कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

ओडिशा के केन्द्रपाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सालीपुर विधानसभा सीट पर शनिवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी के विधायक उम्मीदवार अरिंदम रॉय ने क्षेत्र के अंतर्गत मलासासन गांव के एक बूथ पर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अरिंदम रॉय ने कहा, “जब मैं बूथ पर पहुंचा तो यह देखकर हैरान रह गया कि बूथ के अंदर आठ से दस युवक इकट्ठा हुए थे. वे एक महिला का हाथ पकड़कर उसे ईवीएम पर एक खास पार्टी का बटन दबाने के लिए कह रहे थे. पूछने पर उन्होंने खुद को पोलिंग एजेंट बताया. यह बूथ कैप्चरिंग का साफ मामला है.

आपत्ति जताई तो लकड़ी के डंडों से हमला किया

जब मैंने इस पर आपत्ति जताई तो कुछ बीजेडी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हाथापाई करने लगे.”कथित तौर पर बीजेडी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मलासासन गांव में बूथ पर बीजेपी पोलिंग एजेंट संजय राउत और चार अन्य पार्टी समर्थकों पर धारदार हथियारों और लकड़ी के डंडों से हमला किया घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं को बाद में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

भाजपा नेता ने मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग की

अरिंदम रॉय ने यह भी दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में कम से कम छह और बूथों से बूथ धांधली के ऐसे आरोप मिले हैं. भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वह इन घटनाओं को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के संज्ञान में लाएंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजद कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली के बाद उस विशेष मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की मांग की. भाजपा नेता अरिंदम रॉय ने कटक जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इस बीच, कटक जिला प्रशासन ने सलीपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को खारिज कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

37 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago